फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   siddharth anand shares pics with saif ali khan from budapest says back on set with my first hero jewel thief

Saif-Sidharth: सैफ अली खान के साथ नई फिल्म के सेट पर पहुंचे सिद्धार्थ आनंद, वायरल फोटो से बढ़ा फैंस का उत्साह

Mon, 27 May 2024 12:21 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 May 2024 12:21 PM IST
सार


सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद अपनी नई फिल्म के लिए लंबे समय बाद फिर साथ आए हैं। अब सिद्धार्थ ने फिल्म के सेट से अपनी पसंदीदा हीरो के साथ तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन
siddharth anand shares pics with saif ali khan from budapest says back on set with my first hero jewel thief
सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान साथ मिलकर 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं अब दोनों एक बार फिर नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। वे अपनी धमाकेदार जोड़ी से एक और नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद लंबे समय बाद एक नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी परियोजना के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी तो साझा नहीं की है, लेकिन एक तस्वीर प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन

सेट पर पहुंचे सैफ-सिद्धार्थ
दरअसल, सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद बुडापेस्ट में हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने सोशल हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'अपने पहले हीरो के साथ सेट पर वापस। कुछ भी कैसे नहीं बदल सकता। हाहा, लव यू सैफ।' दोनों काले रंग के कपड़े पहने और इमारतों के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबी ग्रेवाल करेंगे फिल्म का निर्देशन
तस्वीर वायरल होते ही प्रशंसकों ने अपनी खुशी और उत्साह साझा किया। कई लोगों ने फिल्म का नाम पूछा। अर्जुन कपूर ने भी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'भगवान की जय हो।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'पुरानी जोड़ी वापस आ गई है।' बीते दिनों खबर आई थी कि सैफ ने इस बात का संकेत दिया है कि वे सिद्धार्थ के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई और पुख्ता जानकारी साझा नहीं की। इस फिल्म का नाम 'ज्वेल थीफ' है, जिसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद करेंगे और रॉबी ग्रेवाल फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Apna Adda 13: हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल

विज्ञापन

फिल्म ओटीटी पर होगी रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद की 'ज्वेल थीफ' इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म जाने जां से वाहवाही लूटने वाले जयदीप अहलावत भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म का देव आनंद अभिनीत मूल फिल्म से कोई भी संबंध नहीं है। वहीं अब तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि शूटिंग तेजी से चल रही है।
Munjya Taras Song Out: 'मुंज्या' का पहला गाना 'तरस' हुआ रिलीज, गाने में जोरदार ठुमके लगाती नजर आईं शरवरी वाघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed