फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer rahul vaidya controversial comment on virat kohli and his fans call them joker

Virat Kohli: राहुल वैद्य का विवादास्पद बयान, बोले- 'विराट कोहली तो हैं ही, उनको फैंस तो और भी बड़े..'

Tue, 06 May 2025 02:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 06 May 2025 02:32 PM IST
सार

Virat Kohli: बिग बॉस 14 के प्रतियोगी और सिंगर राहुल वैद्य ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस पर विवादास्पद बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा…

विज्ञापन
Singer rahul vaidya controversial comment on virat kohli and his fans call them joker
विराट कोहली और राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के बाद से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली और उनके प्रशंसकों पर बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है । 

विज्ञापन


राहुल वैद्य ने क्या कहा? 
बीते दिन सोमवार को गायक राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस के बारे में विवादित टिप्पणी की। राहुल ने लिखा, ‘विराट कोहली के प्रशंसक विराट से भी बड़े जोकर हैं।’ यह बात विराट कोहली के फैंस को पंसद नहीं आई। इसके बाद राहुल वैद्य ने एक और स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘और अब आप मुझे गाली दे रहे हैं, यह ठीक है। लेकिन आप मेरी पत्नी, मेरी बहन को गाली दे रहे हैं, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसका मतलब मैं सही था, इसलिए विराट कोहली के सभी फैंस जोकर हैं, दो कौड़ी के जोकर।’
विज्ञापन





विराट को ट्रोल करने के लिए रील भी बनाई
इतना लिखने के बाद भी राहुल वैद्य का मन नहीं भरा। उन्होंने एक रील भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि इन दिनों उनका फेवरेट गाना है ‘सारी उम्र मैं जोकर बनया रहा…।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)




विराट कोहली ने राहुल वैद्य को किया ब्लॉक
पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक की थी। हालांकि, इसके बाद विराट ने सफाई दी था कि वह गलती से इंस्टा की एल्गोरिदम के चलते हो गया था। इसी बात को लेकर राहुल वैद्य ने क्रिकेटर पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। साथ ही उन्होंने क्रिकेटर पर व्यंग्य करते हुए बताया की यह भी विराट ने नहीं किया होगा, बल्कि इंस्टा के एल्गोरिदम ने उन्हें ब्लॉक कर दिया होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब ऐसा हो सकता है कि आपके लाइक ना करने के बावजूद भी तस्वीरें लाइक हो सकती हैं, वो भी इंस्टा के ग्लिच के चलते। गायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के बाद से यह मामला और बढ़ता चला गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


पहले भी विराट पर आरोप लगा चुके हैं राहुल वैद्य
इससे पहले भी सिंगर राहुल वैद्य भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर आरोप लगा चुके हैं, जिसका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने उन्हें क्यों ब्लॉक किया, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। इसके अलावा वह यह भी कह रहे हैं कि विराट भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed