फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonali Bendre celebrate Dahek users remember Dhurandhar Actor Akshay Khanna

सोनाली बेंद्रे की पोस्ट में अक्षय खन्ना को देख कर यूजर्स हुए खुश, शेयर किए 'धुरंधर' के मीम; लिखी ये बात

Wed, 17 Dec 2025 09:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 17 Dec 2025 09:47 PM IST
सार

Akshay Khanna In Sonali Bendre Post: सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। कई यूजर्स ने वीडियो में उनकी अदाकारी की तारीफ की है। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो अक्षय खन्ना को देख कर खुश हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sonali Bendre celebrate Dahek users remember Dhurandhar Actor Akshay Khanna
सोनाली बेंद्रे, अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाली बेंद्रे की अदाकारी वाली फिल्म 'दहेक' 17 दिसंबर 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 26 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सोनाली बेंद्रे ने फिल्म वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोनाली की तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ यूजर्स अक्षय खन्ना को भी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे की पोस्ट में क्या है?
सोनाली बेंद्रे ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। वह गाने 'सावन बरसे' पर बेहतरीन डांस कर रही हैं। वीडियो में अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप शेयर करते हुए सोनाली बेंद्रे ने लिखा '26 साल बाद भी भावनाएं वैसी ही हैं। दहेक का शानदार गाना जिसे सिंगर हरिहरन और साधना सरगम ने गाया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने अक्षय खन्ना का किया जिक्र
सोनाली बेंद्रे की पोस्ट पर जहां यूजर्स अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं वह अक्षय खन्ना को भी याद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' के मीम शेयर किए हैं। एक यूजर ने पूछा है 'आप सभी को भी बॉलीवुड के अक्षय खन्ना की याद आ रही है क्या?' एक और यूजर ने लिखा है 'हर जगह अक्षय खन्ना। ईमानदारी से कहूं तो यह एक्टर की काबिलियत के साथ इंसाफ है।' एक और यूजर ने लिखा है 'अक्षय खन्ना'। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।



विज्ञापन

'धुरंधर' में की शानदार अदाकारी
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 425 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed