फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   After Prabhas Korean action star Don Lee joins Sandeep Reddy Vanga directorial Spirit

प्रभास के अलावा 'स्पिरिट' में हुई इस कोरियन एक्टर की एंट्री, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में मचाएंगे धमाल

Thu, 30 Oct 2025 07:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 Oct 2025 07:56 PM IST
सार

Spirit Update: संदीप वांगा रेड्डी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' में अब प्रभास के बाद एक कोरियन एक्शन एक्टर की एंट्री की जानकारी सामने आई है। जानिए कौन हैं वह... 
 

विज्ञापन
After Prabhas Korean action star Don Lee joins Sandeep Reddy Vanga directorial Spirit
'स्पिरिट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

विस्तार

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' में अब एक रोमांचक मौड़ आया है। इस फिल्म से अब एक कोरियन एक्शन एक्टर जुड़ गए हैं। जानिए कौन हैं वह...
विज्ञापन

 

डॉन ली का फिल्म में स्वागत
बुधवार को मेकर्स ने ऐलान किया कि 'ट्रेन टू बुसान' और 'इटर्नल्स' के लिए मशहूर एक्टर डॉन ली ने संदीप वांदा रेड्डी की एक्शन फिल्म 'स्पिरिट' साइन कर ली है। मेकर्स ने उनका स्वागत करते हुए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कैप्शन था "#SPIRIT"। वहीं फैंस ने कमेंट्स में इस अंतरराष्ट्रीय जोड़ी पर खुशी जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'स्पिरिट' के बारे में
फिल्म 'स्पिरिट' को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। इस महीने प्रभास के जन्मदिन पर पांच भाषाओं- तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म 'स्पिरिट' का 'साउंड स्टोरी' टीजर जारी हुआ था। इस फिल्म में प्रभास और डॉन ली के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। कथित तौर पर पहले दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं, लेकिन शेड्यूल की समस्या से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अब यह रोल तृप्ति डिमरी को मिला है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। यह भूषण कुमार और संदीप की भद्रकाली पिक्चर्स का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

प्रभास का लुक जारी
प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'स्पिरिट' के ऑफिशियल X पेज पर 'स्पिरिट' से उनका लुक जारी किया गया और कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रभास अन्ना। हर फैन के लिए पांच भाषाओं में 'साउंड स्टोरी'। सिस्टम उसका रिकॉर्ड जानता है। अब दुनिया उसकी #OneBadHabit जानेगी। #Spirit साउंड स्टोरी सभी भाषाओं में उपलब्ध है।'

यह भी पढ़ें: राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed