सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Thalapathy Vijay mammootty these South stars paid tribute to Manmohan Singh

Manmohan Singh Death: अल्लू अर्जुन से थलपति विजय तक, इन साउथ सितारों ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर साउथ सितारों ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्होंने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है।

Chiranjeevi Thalapathy Vijay mammootty these South stars paid tribute to Manmohan Singh
इन साउथ सितारों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश-दुनिया के कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान साउथ सितारों ने भी मनमोहन सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन पर शोक जताया है। 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह के निधन पर थलपति विजय, चिरंजीवी और ममूटी सहित कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
loader
Trending Videos


 

थलपति विजय ने दी श्रद्धांजलि
थलपति विजय ने लिखा, 'उन्होंने अपार बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया, जिन्होंने कम बोला लेकिन अधिक किया। भारतीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के लिए अन्य महान सेवाओं में उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों,के प्रति मेरी संवेदनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chiranjeevi Thalapathy Vijay mammootty these South stars paid tribute to Manmohan Singh
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela
चिरंजीवी ने की सोशल मीडिया पोस्ट
चिरंजीवी ने मनमोहन सिंह के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, देश के बहुत ही खास व्यक्ति के जाने पर बहुत दुख हो रहा है। बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति रहे।
 

 

Chiranjeevi Thalapathy Vijay mammootty these South stars paid tribute to Manmohan Singh
मामूट्टी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
मामूट्टी ने कही ये बात
मामूट्टी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, वे डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। आपकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। 
 

Chiranjeevi Thalapathy Vijay mammootty these South stars paid tribute to Manmohan Singh
अल्लू अर्जुन ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन ने भी दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, भारत के नेतृत्व और लगन के साथ किए काम को हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed