फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie: रिलीज से पहले ही 'कुली' पर बरसने लगा पैसा, ओटीटी पर इतने करोड़ में बिकी रजनीकांत की फिल्म

Sun, 16 Mar 2025 08:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोटी रकम में बेची गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह रजनीकांत की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है।

विज्ञापन
Coolie OTT Deal Rajinikanth Film Secures Crores Before Its Official Release
2025 में रिलीज हो सकती है फिल्म कुली - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। यह इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म के कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई थी, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।


Rajpal Yadav: गुदड़ी के लाल ने अभावों में पूरा किया सपना, गरीबी और किस्मत की मार भी न छीन पाई चेहरे की मुस्कान

Coolie OTT Deal Rajinikanth Film Secures Crores Before Its Official Release
कुली को लेकर आया बड़ा अपडेट - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
ओटीटी पर बिकने वाली रजनीकांत की सबसे महंगी फिल्म

कोइमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रजनीकांत की किसी फिल्म की यह अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है। इससे पहले उनकी सुपरहिट फिल्म 'जेलर' के डिजिटल राइट्स भी अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे थे।
Faisal Shaikh: जन्नत से ब्रेकअप की अफवाह के बीच फैजल मनाते दिखे शो में होली, क्या खुशियों में भूल गए गम

Coolie OTT Deal Rajinikanth Film Secures Crores Before Its Official Release
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
'कुली' में मिलेगा एक्शन का फुल डोज

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही 'कुली' धमाकेदार एक्शन से भरपूर होने की उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें रजनीकांत का किरदार थोड़ा नकारात्मक रंग के साथ नजर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie OTT Deal Rajinikanth Film Secures Crores Before Its Official Release
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स
ये सितारे भी आएंगे नजर

रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे। श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी फिल्म महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। खास बात यह है कि पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Coolie OTT Deal Rajinikanth Film Secures Crores Before Its Official Release
कुली - फोटो : एक्स Dir_Lokesh
'वॉर 2' से नहीं होगी टक्कर

कुछ समय पहले खबरें थीं कि 'कुली' की रिलीज डेट ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से टकरा सकती है। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं होगा। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अलग-अलग रखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed