फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Latest Earning

Spider Man Brand New Day: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही 'स्पाइडर मैन 4'; सातवें दिन छाप डाले इतने नोट

Wed, 05 Aug 2026 08:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

Spider Man Brand New Day Box Office: फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में छलांग लगा दी है। जानिए आज सातवें दिन इसने कितना कलेक्शन जुटाया?

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Latest Earning
स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। वीकएंड पर इसने छप्परफाड़ कमाई की थी। वहीं, वीकडेज में भी कारोबार बेलगाम है। भारतीय दर्शकों को यह सिनेमाघरों की तरफ खूब लुभा रही है। आज बुधवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

विज्ञापन


Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

विज्ञापन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Latest Earning
स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' का बॉक्स ऑफिस
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग ली। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 60.60 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये। तीसने दिन यानी शनिवार को 70.25 करोड़ और चौथे दिन रविवार की छुट्टी में 77.75 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन जुटाया। रिलीज के चौथे ही दिन यह 200 करोड़ी बन गई थी।

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Latest Earning
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X

मंडे टेस्ट में भी आए अच्छे नंबर
पांचवें दिन पहले सोमवार की परीक्षा में भी फिल्म पास हुई। इसने फर्स्ट मंडे डेस्ट में डबल डिजिट में कमाई करते हुए 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन मंगलवार को कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ कल छठे दिन यह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।

  • आज सातवें दिन शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने 9.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • 'स्पाइडर मैन 4' का टोटल नेट कलेक्शन 312.79 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Latest Earning
स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013

वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' दुनियाभर में बवाल काट रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10,925 करोड़ रुपये हो चुका है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed