फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS rajamouli reacts on ipl 2025 final and says whatever the result but this will be heartbreaking

IPL 2025: आईपीएल फाइनल पर बोले फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली, कहा- ‘परिणाम जो भी हो, यह दिल तोड़ने वाला होगा’

Mon, 02 Jun 2025 07:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

IPL 2025: दिग्गज फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने आईपीएल 2025 के फाइनल  को लेकर कहा कि यह दिल तोड़ने वाला होगा।

विज्ञापन
SS rajamouli reacts on ipl 2025 final and says whatever the result but this will be heartbreaking
एस एस राजमौली और आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस वक्त आईपीएल 2025 बहुत ही रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। बीते दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यानी कि इस बार फाइनल श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स और विराट कोहली की टीम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। इसे लेकर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने सोशल मीडिया पर कहा कि फाइनल में जो भी जीतेगा, दिल तोड़ने वाला होगा। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर हैं दमदार
दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की आईपीएल टीम की जर्सी वाली फोटो शेयर की है। साथ ही एक्स टाइमलाइन पर लिखा, ‘अय्यर बुमराह और बोल्ट की यॉर्कर को थर्ड मैन बाउंड्री की ओर ले जा रहे हैं। शानदार, वे दिल्ली को फाइनल में लेकर गए। कोलकाता को ट्रॉफी दिलाई, फिर उन्हें बाहर कर दिया गया और अब वही युवा पंजाब को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाता है। वह इस साल की ट्रॉफी का भी हकदार है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



दिल तोड़ने वाला फाइनल होगा
आगे उन्होंने लिखा, ‘वहीं दूसरी ओर विराट कोहली हैं, जो साल दर साल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों रन बना रहे हैं, वे भी इसके हकदार हैं। नतीजा जो भी हो, यह दिल तोड़ने वाला होगा।’


यह खबर भी पढ़ें: Ghaati Release Date: 'घाटी' की नई रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म

कौन मारेगा बाजी? 
तीन जून यानी कि मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के फाइनल का कौन विजेता होगा, क्योंकि इस बार जो भी जीतेगा उसकी आईपीएल की यह पहली ट्रॉफी होगी। विराट कोहली या श्रेयस अय्यर कौन बनेगा विजेता?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed