सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म है। इसके साथ ही इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने महज 9 दिन में दुनियाभर में 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। कमाई का यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म ने अकेले भारत में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वहीं, अब फिल्म की इस उपलब्धि पर रेबेल एक्टर प्रभास ने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।
Salaar: 'सलार' की सफलता पर पहली बार बोले सुपरस्टार प्रभास, फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'सलार: पार्ट 1- सीजफायर' ने पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 170 करोड़ से अधिक की कमाई की, जो ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। होम्बले फिल्म्स के तले बने 'सलार' ने हिंदी भाषा में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की डंकी से मुकाबला होने के बावजूद फिल्म ने दिन-ब-दिन एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
फिल्म के इस चौंका देने वाले रिस्पांस पर प्रभास ने अब फैंस को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं दर्शकों के इस बेहिसाब प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' का शानदार प्रदर्शन मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए एक अविश्वसनीय पुरस्कार है। इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए दिलोजान से मेहनत की और अब हम दर्शकों का सकारात्मक प्रभाव को देखकर काफी रोमांचित हैं।'
गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास के अलावा, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन और श्रिया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभास के देवा और पृथ्वीराज सुकुमारन के वरदराज मन्नार के किरदार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही पैन इंडिया स्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी सुपरस्टार इमेज को साबित किया है।
Box Office Report: डंकी और सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का रहा इतना कारोबार
रेबेल स्टार प्रभास की पिछली कुछ फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप होने के बाद उन्हें एक बड़े हिट की जरूरत थी। 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' के पिटने के बाद प्रभास की सुपरस्टार इमेज पर भी सवाल उठने लगे थें, लेकिन 'सलार' ने इन सवालों के जवाब देते हुए बता दिया कि एक्शन फिल्मों में प्रभास का कोई जवाब नहीं।
Animal: 'एनिमल' का यह सीन बर्दाश्त नहीं कर सके थे सनी देओल, उठकर जाना पड़ा बाहर