फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trisha: दक्षिण की अभिनेत्री तृषा की 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी, इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

Sat, 30 Dec 2023 02:42 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
South Actress Trisha make her Bollywood comeback after 13 years with salman khan in Vishnu Vardhan next film
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा दक्षिण सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। लगातार दो दशक से वे अपनी फिल्मों से धमाल मचा रही हैं। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया। तृषा की लिस्ट में कई शानदार फिल्में दर्ज हैं, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली। अब 13 साल बाद तृषा हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।

South Actress Trisha make her Bollywood comeback after 13 years with salman khan in Vishnu Vardhan next film
सलमान खान और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा निर्देशक विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में वे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने की भी उम्मीद है। साउथ में एक अभिनेत्री के रूप तृषा का प्रदर्शन शानदार रहा है, उनकी हालिया रिलीज फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया है।
South Actress Trisha make her Bollywood comeback after 13 years with salman khan in Vishnu Vardhan next film
अक्षय कुमार और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा ने 2010 में प्रियदर्शन की फिल्म 'खट्टा-मीठा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास-पसंद नहीं आई और तृषा का हिंदी सिनेमा से मोहभंग हो गया। हालांकि, अब एक बार फिर तृषा बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की उम्मीद से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Trisha make her Bollywood comeback after 13 years with salman khan in Vishnu Vardhan next film
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल तृषा की कई साउथ फिल्में लाइन में हैं। वे तमिल में अपनी फिल्म 'विदामुयार्ची' और मलयालम में 'आइडेंटिटी' की शूटिंग कर रही हैं। वे एक साथ इन दोनों फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में वे दिग्गज अभिनेता कमल हासन के साथ मुख्य भूमिका में होंगी, जो 2024 में रिलीज होगी।
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने नए कलाकारों पर साधा निशाना! बोलीं- उनसे ज्यादा मेहनती हैं हमारी पीढ़ी के स्टार्स
 
विज्ञापन
South Actress Trisha make her Bollywood comeback after 13 years with salman khan in Vishnu Vardhan next film
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में भी तृषा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। तृषा के फैंस अभिनेत्री के हिंदी सिनेमा में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान के साथ काम करने को लेकर तृषा भी काफी उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे इस जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं। 
Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed