{"_id":"61ab42aa92c7782db131e8c6","slug":"bigg-boss-15-rakhi-sawant-to-divorce-husband-ritesh-will-make-this-big-announcement-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस में पति रितेश को तलाक देंगी राखी सावंत? पहले भी खूब चला है पति-पत्नी का ये झूठा खेल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस में पति रितेश को तलाक देंगी राखी सावंत? पहले भी खूब चला है पति-पत्नी का ये झूठा खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत-रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के जाने-माने और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन दिनों दर्शकों को काफी बवाल देखने को मिल रहा है। शो में वीआईपी कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद से ही घर में रोजाना हंगामा हो रहा है। वहीं, शो में बतौर वाइल्डकार्ड आईं अभिनेत्री राखी सावंत और उनके पति रितेश दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। 2 साल तक अपने पति को सभी से छुपा कर रखने के बाद आखिरकार राखी ने बिग बॉस 15 में सबके सामने अपने पति का चेहरा दिखाया।
हालांकि, अभी भी कई लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा कि रितेश सच में राखी के पति है। ऐसे में हाल ही में आ रही एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में रितेश से अलग होने की घोषणा करने वाली है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की माने तो आने वाले एपिसोड में राखी बिग बॉस के घर में रितेश के साथ अपनी शादी तोड़ने का फैसला लेंगी। साथ ही वह दर्शकों को बताएंगी कि वह हमेशा के लिए रितेश से अलग हो रही हैं। हालांकि, अभी तक इन अफवाहों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि टीआरपी के लिए शो के मेकर्स इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले राखी के पति के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों का यह मानना था कि राखी किराए का पति लेकर आई हैं। वहीं, एक पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि राखी के पति एनआरआई नहीं, बल्कि शो की टीम के ही एक कैमरामैन है। हालांकि, सच क्या है यह सिर्फ राखी सावंत ही जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक राखी ने साल 2019 में रितेश से शादी की थी। रितेश से पहले राखी सावंत ने दीपक कलाल के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। वह शो की बात करें तो दर्शकों को इन दिनों शो में जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : बिग बॉस 15
शो के बीते एपिसोड में जहां करण और प्रतीक एक बार फिर भिड़ते नजर आए। तो वहीं देवोलीना और शमिता के बीच हुई लड़ाई के बाद देवोलीना बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।