दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। सीता के रूप में दीपिका को लोगों ने इतना पसंद किया कि लोग उन्हें देखते ही आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ जाया करते थे। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने से दीपिका बेहद खुश हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर रामायण देखने के बाद ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
टीवी की 'सीता' ने 'रामायण' देखने के बाद किया मजाकिया पोस्ट, लॉकडाउन से है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दीपिका ने एक जोक्स शेयर किया जो रामायण देखने के बाद पत्नी ने पति से कहा। दीपिका ने इस पोस्ट में लिखा- 'रामायण देखने के बाद...पति- हे प्रिय, शीतल जल दो। पत्नी- हे आर्यपुत्र, स्वयं लेने की आदत डालें। लॉकडाउन है वनवास नहीं।'
दीपिका का ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है। इसके अलावा अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक लाख फॉलोअर्स होने पर खुशी जाहिर की है। अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'इंस्टा परिवार का तहे दिल से शुक्रिया। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं। 100k.'
Thank you soo much 💞🤗to my insta family love you all soo much. 100k 😊
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
दीपिका के इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ढेर सारी शुभकामनाएं मैम। आप इससे ज्यादा डिजर्व करती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'मैं आप बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। ढेर सारा प्यार। मैं आपकी प्रशंसक के तौर पर खुद पर गर्व महसूस करती हूं।'
आपको बता दें, 28 मार्च से दूरदर्शन पर फिर से 'रामायण' का प्रसारण शुरू हो गया है। इसके बाद से ही रामायण के सितारे लाइमलाइट में आ गए हैं। यहां तक कि इनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। जिसका सबूत दीपिका चिखलिया का ये पोस्ट हैं। वहीं सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का ट्विटर अकाउंट भी वैरिफाइड हो गया है।
लॉकडाउन में डिंपी गांगुली के बाद इस अभिनेत्री के घर भी गूंजी किलकारियां, पहली तस्वीर में प्यार लुटाती दिखीं