राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली के बाद अब एक और अभिनेत्री के घर लॉकडाउन में किलकारियां गूंजी हैं। इस अभिनेत्री का नाम स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) है। स्मृति ने बेटी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों बच्चे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री के बच्चे की पहली तस्वीर चर्चा में बनी हुई है। स्मृति 'बालिका वधू' और 'मेरी आशिकी तुम से ही' (Meri Aashiqui Tum Se Hi) सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
लॉकडाउन में डिंपी गांगुली के बाद इस अभिनेत्री के घर भी गूंजी किलकारियां, पहली तस्वीर में प्यार लुटाती दिखीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने लिखा- 'मेरी राजकुमारी आ गई 15 अप्रैल को।' स्मृति के इस पोस्ट पर सितारे बधाई दे रहे हैं। किश्वर मर्चेंट ने स्मृति की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम दोनों को ढेर सारी बधाई।'
नागिन फेम अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा- 'तुम दोनों को बधाई। बहुत खुश हूं। राजकुमारी को प्यार और आशीर्वाद। पेरेंट्स गैंग में तुम्हारा स्वागत है।' मौनी रॉय ने लिखा- 'दिल से तुम दोनों को बधाई और बच्ची को आशीर्वाद।' स्मृति खन्ना प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही थीं।
Our princess has arrived 💗 15.04.2020
A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on
लॉकडाउन के दौरान बच्चे के जन्म को लेकर अभिनेत्री थोड़ी चिंतित भी थी। यहां तक कि उन्होंने पोस्ट में बच्चे से कुछ दिन बाद आने की बात भी कही थी। स्मृति ने लिखा था- 'डियर बेबी, कुछ दिन और अंदर रह लो। फिलहाल दुनिया में बहुत अजीब हालात हैं। मैं नहीं जानती कि फ्यूचर में क्या होगा पर मैं जानती हूं कि आप पहले से मजबूत होगे और आप इस दुनिया में आएंगे।'
स्मृति ने आगे लिखा- 'आप ऐसी दुनिया में जन्म लेंगे जहां आपको नए तरीके से जीना सीखना होगा और ये कोई गलत बात नहीं है। मैं जानती हूं कि आपने अपना हर दिन सेलिब्रेट किया है। हर किक, रोल, मूवमेंट को मैं पहचानती हूं और उससे प्यार करती हैं। इस दुनिया की अन्य मांओं को लेकर भी सोचती हूं जो इस हालात में प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि हमें पता है कि प्रेग्नेंसी पूर तरह से एक अनिश्चितता वाली बात होती है। गुस्सा भी इसमें शामिल है। लेकिन याद रखें हम लोग साथ हैं और हम इसे एक साथ कर सकते हैं।'
रामायण में लव-कुश का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे ये बाल कलाकार, जानिए अब कहां हैं ये दोनों