{"_id":"61c1e0930a6648231f60c689","slug":"gauahar-khan-dance-video-gauahar-khan-dances-in-a-stylish-style-in-abu-dhabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gauahar Khan Dance Video: गौहर खान ने शेयर किया जबरदस्त डांस वीडियो, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ, पति जैद दरबार ने लिखी यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gauahar Khan Dance Video: गौहर खान ने शेयर किया जबरदस्त डांस वीडियो, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ, पति जैद दरबार ने लिखी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:51 PM IST
सार
एक्ट्रेस एवं मॉडल गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ आबू धाबी में छुट्टियां मना रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
एक्ट्रेस एवं मॉडल गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ आबू धाबी में छुट्टियां मना रही हैं। यह डांस वीडियो आबू धाबी से ही शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में गौहर आबू धाबी की खूबसूरती के बीच बैली डांस कर रही हैं। वह एकोन के अंग्रेजी गाने 'शेक योर बॉडी लाइक ए बैली डांसर' पर नाच रही हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये गए इस वीडियो में गौहर खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर का ही लूज पैंट पहन रखी है। इस लुक में वह खूबसूरत दिख रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने इसके कैप्शन में लिखा है, जब आप आबू धाबी को एक्सप्लोर कर रहे हों तो यहां बहुत कुछ करने को होता है। उनके इस वीडियो पर किश्वर मर्चेंट और अमन दरबार ने कमेंट किया है। वीडियो में डांस के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान के इस डांस वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो पर उनके पति जैद दरबार ने भी कमेंट किया है। जैद ने गौहर के इस जबरदस्त डांस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा- द बेस्ट डीओपी जैद दरबार। वहीं, फैंस इस डांस वीडियो को देखकर गदगद हैं और दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं।
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर मुखर तरीके से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
उन्होंने मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनों के लिए रैंप वॉक किया। यहीं से गौहर की पहचान बढ़ती गई और वह मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। गौहर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म रॉकेट सिंह: द सेल्समैन से की थी। गौहर को फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में परदा परदा और इशकजादे में झल्ला वल्ला, छोकरा जवान में लाजवाब डांस करने के लिए याद किया जाता है। गौहर की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया। शो के अंदर सबसे ग्लैमरस लेकिन नखरीली प्रतिभागी कहे जाने वाली गौहर के लिए यह सफर भी आसान नहीं रहा। शो में कई बार गौहर को शो के होस्ट सलमान खान से डांट डपट भी पड़ी तो कई बार बहस भी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।