सब्सक्राइब करें

Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह बोलीं- बच्चा होने वाला है तो कोई गलती कर दी... लाओ 50-50 हजार डिलीवरी खर्च!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Dec 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Bharti reveals whether she wants girl or boy asks media to pay hospital bills
भारती सिंह - फोटो : Instagram

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं। पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर उन्होंने प्रशंसकों को यह खुशखबरी सुनाई थी। अब उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से डिलीवरी खर्च मांग रही हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। गौरतलब है कि भारती सिंह कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं। जिनमें अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' और पुलकित सम्राट एवं यामी गौतम की 'सनम रे' भी शामिल है। इसके साथ ही वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार' 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। इस वक्त वह 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला



 

 

Trending Videos
Bharti reveals whether she wants girl or boy asks media to pay hospital bills
भारती सिंह - फोटो : Social Media

इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर भारती सिंह के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में भारती सिंह कह रही हैं, मैं बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में एडमिट हूं। 50-50 हजार रुपये आप जो भी चैनल है, सबकी तरफ से डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए, क्योंकि हम अपनी मर्जी से सभी को बताना चाहते थे, लेकिन आप लोगों ने खबरें छाप-छापकर सबको बता दिया। इससे हमारा सस्पेंस खराब हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti reveals whether she wants girl or boy asks media to pay hospital bills
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कार के भीतर बैठी भारती सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है, मैं अपनी फ्रेंड को बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में बच्चा होगा। तो हर प्रेस वाले 50 हजार रुपये वहां पर पहुंचा दें। इस वीडियो के शुरुआत में भारती सिंह पैपराजी की तरफ हाथ जोड़कर कह रही हैं- बच्चा होने वाला है तो कोई गलती कर दी! उनकी इस बात पर सभी हंसने लगते हैं। भारती के इस फनी वीडियो और स्टाइल को सोशल मीडिया यूजर्स भी पसंद कर रहे हैं।
 

Bharti reveals whether she wants girl or boy asks media to pay hospital bills
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। भारती ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, यह था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Bharti reveals whether she wants girl or boy asks media to pay hospital bills
भारती सिंह - फोटो : Social Media

भारती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पहले वह ग्रीन कलर के आउटफिट में डांस मूव्स करते हुए नजर आती हैं और फिर पलक झपकते ही नई ड्रेस में दिखने लगती हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मॉम टू बी... बहुत मजा आ रहा है मम्मी बनने में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed