फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: फूड डिलीवरी राइडर के रूप में हुए स्पॉट हुए कपिल शर्मा, तस्वीर देख फैंस बोले- दूसरा काम ढूंढ लिया है क्या

Sat, 19 Mar 2022 01:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 19 Mar 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma fans shared his photo as food delivery rider outfit in nandita das film in odishas bhubaneswar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों भुवनेश्वर में हैं। यहां पर कपिल नंदिता दास की नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में दिखाई देंगे और अब उनका लुक भी सामने आ गया है। दरअसल, शुक्रवार को एक फैन ने कपिल शर्मा को डिलीवरी बॉय के अवतार में भुवनेश्वर की सड़कों पर स्पॉट किया। इस दौरान फैन इतना ज्यादा एक्साइडेट हो गया कि उसने कपिल शर्मा की फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद फैन ने कपिल की इस फोटो को ट्विटर पर भी शेयर किया। 
Kapil Sharma fans shared his photo as food delivery rider outfit in nandita das film in odishas bhubaneswar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा एक बाइक पर बैठे हुए हैं और उन्होंने पीठ पर फूड डिलीवरी वाला बैग भी लिया हुआ है। इस दौरान कपिल ऑरेंज कलर की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनका लुक पूरी तरह डिलीवरी बॉय की तरह लग रहा है। कपिल की ये तस्वीर शूटिंग के समय की है। यूजर ने तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, 'सर जी मैं आज आपको लाइव देख लिया।'
 
Kapil Sharma fans shared his photo as food delivery rider outfit in nandita das film in odishas bhubaneswar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक मजेदार बात लिखी है। उन्होंने लिखा, 'किसी को बताना मत।' हालांकि, एक सच्चाई ये भी है कि इस लुक में कपिल शर्मा को कई लोग पहचान भी नहीं पाए। कपिल के ट्वीट पर एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'मैं कपिल को ढूंढ रहा था इसमें। स्विगी वाला बंदा ही कपिल निकला।' इसके अलावा, कई फैंस ने कपिल शर्मा के मजे भी लिए। एक यूजर लिखा, 'दूसरा काम ढूंढ लिया क्या सर।' दूसरे ने लिखा, 'पार्ट टाइम जॉब करते हुए कपिल पाजी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma fans shared his photo as food delivery rider outfit in nandita das film in odishas bhubaneswar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में फ्लॉप रहा कपिल शर्मा का करियर
कपिल शर्मा इससे पहले भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें 'किस किसको प्यार करूं' और 'फिरंगी' शामिल है। लेकिन दोनों ही फिल्मों में कपिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं, कपिल की अपकमिंग फिल्म का नाम अब तक सामने नहीं आया है। इस फिल्म में कपिल के साथ एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी दिखाई देंगी। इस फिल्म को अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इस महीने के अंत में भुवनेश्वर, ओडिशा में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed