साल 2000 में टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल को टेलीविजन इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा हिट शो माना जाता है। इसके जरिए कई कलाकारों ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इनमें से ही एक नाम सुमित सचदेव का भी है। स्टार प्लस पर आने वाले इस सीरियल से सुमित रातों-रात फेमस हो गए थे। आज उनका 46वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं।
Birthday Special: जानिए अब कहां हैं स्मृति ईरानी के क्लासमेट सुमित सचदेव, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से हुए थे रातों-रात प्रसिद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी के क्लासमेट रह चुके हैं सुमित
सुमित सचदेव दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है। बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि सुमित और स्मृति ईरानी क्लासमेट रह चुके हैं। सुमित, स्मृति ईरानी से 5 दिन बड़े हैं। बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ने उनकी मां का रोल निभाया था।
आखिरी बार इस सीरियल में आए थे नजर
हिट सीरियल से शुरुआत के बाद उन्होंने कई पॉपुलर डेली सोप में काम किया। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'ख्वाहिश', 'बंदिनी', और 'प्यार का बंधन' जैसे सीरियल में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में 'ये है मोहब्बतें' में देखा गया था। इसमें उन्होंने अभिमन्यू राघव का किरदार निभाया था।
सोशल मीडिया पर भी रहते हैं कम एक्टिव
कभी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुमित फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। एक्टिंग के अलावा उन्हें सिंगिंग का भी शौक है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपने गाने अपलोड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी कम एक्टिव रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने आखिरी बार 28 जनवरी को अपनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया था कि आज ही के दिन उन्होंने साल 2002 में पहली बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए शूटिंग की थी।
पोस्ट साझा कर लिखी थी यह बात
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एकता कपूर को धन्यवाद कहा था। उन्होंने लिखा था, '28 जनवरी 2002 को पहली बार मैंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की शूटिंग की थी। आज यह पोस्ट मैं ठीक 20 साल बाद उसी समय पर कर रहा हूं, जब पहली बार मैंने इस सीरियल के लिए उस ऊबड़-खाबड़ काली जीप में शॉट दिया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'एकता कपूर को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मंच दिया।