सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mohanlal Film Drishyam 3 ott release confirm Prime Video announce the release date

Drishyam 3 OTT: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार 'दृश्यम 3', जानें कब और कहां देख सकेंगे मोहनलाल की फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 13 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

drishyam 3 prime video release: मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Mohanlal Film Drishyam 3 ott release confirm Prime Video announce the release date
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के बेहतरीन अभिनेता मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, उनके लिए एक खुशखबरी है। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इसकी ओटीटी रिलीज डेट का एलान किया है।

Mohanlal Film Drishyam 3 ott release confirm Prime Video announce the release date
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट कंफर्म
फिल्म 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह प्राइम वीडियो पर आएगी। प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि यह फिल्म ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'जॉर्ज कुट्टी और उनका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। प्राइम वीडियो पर 'दृश्यम 3' को 18 जून से देखें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

200 से ज्यादा देशों में होगी स्ट्रीम
भारत समेत 200 से अधिक देशों के दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। मलयालम के अलावा यह फिल्म तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में डब किए गए संस्करणों में भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

Mohanlal Film Drishyam 3 ott release confirm Prime Video announce the release date
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
रिलीज के बाद से ही फिल्म 'दृश्यम 3' ने अच्छा कलेक्शन किया है। अब इसकी कमाई काफी घट गई है। हालांकि फिल्म अभी भी कई जगहों पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब है। फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 28 लाख रुपये का नेट कारोबार किया है। भारत में फिल्म ने 22 दिनों में कुल 107.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खबरों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इसने 237 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed