'हमारी बेटी आ गई', 38 की उम्र में मां बनीं सुरभि ज्योति; फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी
Surbhi Jyoti Welcomes Baby Girl: टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर उन्हें खुश कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि ज्योति 38 की उम्र में मां बन गई हैं। सुरभि ने 13 जून को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी उन्होंने आज सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सुरभि ने दिया बेटी को जन्म
सुरभि ज्योति ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट पर लिखा है- 'यह लड़की है'। इसके साथ ही तारीख लिखी है 13 जून, 2026। इस पोस्ट पर एक हल्के गुलाबी फूल के साथ एक कली की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही लिखा लव सुरभि और सुमित।
सेलेब्स ने दी बधाई
सुरभि ज्योति ने इस खास पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, 'हमारी बेटी आ गई है।' सुरभि ने आगे लिखा, 'हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।' सुरभि को कई सेलेब्स ने मां बनने की बधाई दी है। आशका गोराडिया ने लिखा, 'बधाई हो', किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'वाह, बधाई हो', शालीन मल्होत्रा ने लिखा, 'भगवान आपको आशीर्वाद दें', सिमर कौर ने लिखा, 'OMG' इसी के साथ उन्होंने कई लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए।
सुरभि और सुमित की शादी
सुरभि ने 27 अक्तूबर 2024 को अभिनेता सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के दो साल बाद अब यह कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। सुरभि को सुपरहिट शो 'कुबूल है' में 'जोया फारूकी' और धारावाहिक 'नागिन 3' में 'बेला' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: 'मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद', अनुपम ने पत्नी किरण के 73वें जन्मदिन पर लिखा प्यारा नोट, शेयर की तस्वीर