फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Gagnani: 'कुंडली भाग्य' को एक और झटका! हीरो के बाद अब विलेन भी कहेगा शो को अलविदा

Wed, 01 Mar 2023 09:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Gagnani Aka Prithvi leaving Zee tv serial kundali bhagya after leap actor confirms shraddha arya show
संजय गगनानी, शक्ति अरोड़ा, श्रद्धा आर्या - फोटो : social media

जी टीवी पर कई वर्षों से राज कर रहे शो 'कुंडली भाग्य' की स्टार कास्ट में लोगों के बीच जितने पॉपुलर प्रीता और करण हैं, उतना ही सीरियल के विलेन पृथ्वी को पसंद किया जाता है। लेकिन पृथ्वी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। हर मोड़ पर प्रीता और करण की जिंदगी में मुश्किलें लाने वाला पृथ्वी यानी संजय गगनानी अब शो में नहीं नजर आएंगे। पृथ्वी बन घर-घर में छाने वाले संजय गगनानी ने हाल ही में एक ऐसा फैसला सुना दिया है, जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

Sanjay Gagnani Aka Prithvi leaving Zee tv serial kundali bhagya after leap actor confirms shraddha arya show
संजय गगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कुंडली भाग्य' में नहीं दिखेगा पृथ्वी का किरदार
वैसे तो 'कुंडली भाग्य' का हर एक किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है, लेकिन शो के विलेन की बात ही अलग है। प्रीता और करण की लव स्टोरी में दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स लाने वाले विलेन पृथ्वी का सफर अब खत्म होने जा रहा है। इस बात का खुलासा खुद पृथ्वी का किरदार निभाने वाले संजय गगनानी ने किया है। पिछले छह वर्षों से 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी की भूमिका निभाने वाले संजय गगनानी अब आखिरकार शो को अलविदा कह रहे हैं। अभिनेता ने पहले पिछले साल दिसंबर में शो छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन वह स्क्रिप्ट की डिमांड के चलते ऐसा नहीं कर पाए थे। हालांकि, अब उन्होंने ऐसा करने का मन बना लिया है। 

Sanjay Gagnani Aka Prithvi leaving Zee tv serial kundali bhagya after leap actor confirms shraddha arya show
संजय गगनानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय गगनानी ने लिया शो छोड़ने का फैसला
पृथ्वी का किरदार उतार-चढ़ाव से गुजरा है और मैं इससे पहले तीन बार शो से बाहर निकल चुका हूं और इसमें प्रवेश कर चुका हूं। जब भी मेरा किरदार शो से बाहर हुआ, मुझे लगा कि इसमें गुंजाइश है और मैं इसमें अब भी योगदान दे सकता हूं। हालांकि, अब जब शो में लीप आ रहा है तो मैंने बाहर निकलने का फैसला किया है। इन वर्षों में, मैं कुंडली भाग्य की पूरी टीम से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं।'
Azamgarh Legal Battle: अब पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Gagnani Aka Prithvi leaving Zee tv serial kundali bhagya after leap actor confirms shraddha arya show
संजय गगनानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी की दुनिया का रुख करेंगे संजय
संजय गगनानी अब 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कहकर कुछ नया करना चाहते हैं। वह नए ऑप्शन्स तो तलाशना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'जैसे-जैसे कुंडली आगे बढ़ रहा है, वैसे ही मेरा करियर भी छलांग लगा रहा है। मैं अब छोटे पर्दे की दुनिया के अलावा वेब शो और अन्य प्लेटफॉर्म को भी तलाशना चाहता हूं। मैं एक वर्सेटाइल एक्टर बनना चाहता हूं। मैं कुंडली भाग्य की टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और खासकर उस अभिनेता को, जो अब खलनायक की भूमिका निभाएंगे।'
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर सुपरहिट, रानी बोलीं, ‘इतना प्यार तो पहले कभी नहीं मिला’

विज्ञापन
Sanjay Gagnani Aka Prithvi leaving Zee tv serial kundali bhagya after leap actor confirms shraddha arya show
कुंडली भाग्य - फोटो : social media
शक्ति अरोड़ा भी छोड़ेंगे शो
वहीं जी टीवी के इस पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में 20 साल का लीप आ रहा है। शो में धीरज धूपर की जगह लेने वाले मुख्य अभिनेता शक्ति अरोड़ा भी शो छोड़ रहे हैं क्योंकि वह बड़े बच्चों के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं। मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा आर्या शो का हिस्सा बनी रहेंगी।
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी ‘पठान’ का जलवा कायम, ‘सेल्फी’-‘शहजादा’ को टक्कर दे रही मार्वल की चींटी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed