कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अब कॉमेडी की दुनिया के बादशाह बन चुके हैं। करोड़ों फैंस उनकी कॉमिक टाइमिंग के दीवाने हैं। उनका 'द कपिल शर्मा शो' टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो हैं। यह शो टीआरपी की टॉप रेटिंग में भी शामिल होता है। इस शो के जरिए कपिल कई साल से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी कॉमेडी के इसी अंदाज पर आज कई सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कपिल खुद के दम पर नहीं, बल्कि टेलीप्रॉम्प्टर पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए कॉमेडी करते हैं।
The Kapil Sharma Show: शो में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर जोक्स सुनाते हैं कपिल शर्मा, यूजर ने खोली पोल तो भड़के फैंस
कपिल कई साल से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी कॉमेडी के इसी अंदाज पर आज कई सवाल खड़े हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि कपिल खुद के दम पर नहीं, बल्कि टेलीप्रॉम्प्टर पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए कॉमेडी करते हैं।
ट्रोल हुए कपिल
कपिल शर्मा हमेशा से ही अपनी कॉमेडी के दम पर नंबर वन पर रहे हैं। लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और जोक्स पर खूब तालियां बजाते हैं। आज के दौर में कपिल शर्मा की गिनती देश के टॉप कॉमेडियन में होती है, लेकिन उनकी इस छवि पर आज ग्रहण लग गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने कपिल शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स कपिल शर्मा को टारगेट कर रहे हैं तो वहीं, उनके फैंस सपोर्ट में उतरे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि कपिल शर्मा की कॉमेडी में दम नहीं है। वह खुद से कुछ नहीं बोलते हैं और सब कुछ पढ़कर बोलते हैं। अब उनकी कॉमेडी और जोक्स की पोल खुल गई है।
Jeremy Renner: भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर, अस्पताल में भर्ती
कपिल का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह वीडियो साझा किया था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि कपिल शर्मा टेलीप्रॉम्प्टर का सहारा लेकर बोल रहे थे। टेलीप्रॉम्प्टर के स्क्रीन की परछाई कपिल के पीछे लगे खिड़की के शीशे में दिखाई दे रही थी। खिड़की के शीशे पर लिखी हुई स्क्रिप्ट भी नजर आ रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग कपिल को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, कपिल के फैंस उनके सपोर्ट में उतरे और और यूजर्स पर भड़कने लगे।
A post shared by Ojasva Vardhan (@cloakofinvisibili.t)
Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..
फैंस ने किया सपोर्ट
कपिल शर्मा के ट्रोल्स से ज्यादा उनके फैंस नजर आए। सोशल मीडिया पर कपिल के फैंस ने ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'भाई यह जरूरी प्रोसेस है। अगर आप लाइव परफॉर्म कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कोई गलती न हो, इसलिए यह जरूरी है वरना इससे न सिर्फ डायरेक्टर का काम खराब होगा, बल्कि समय भी बर्बाद होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई तो तू ही कर ले और बन जा कॉमेडियन।' वहीं, एक ने लिखा, 'जब हमारे प्रधानमंत्री ही देखकर बोलते हैं तो कपिल से क्या उम्मीद करते हो तुम।'
Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम