फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला, एक ही तारीख को सिनेमाघरों में उतरेंगी इन दिग्गजों की फिल्में

Wed, 18 Sep 2024 12:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 12:49 PM IST
सार

इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनके बीच 'महाक्लैश' और 'महामुकाबला' होता नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में...

विज्ञापन
Upcoming box office clash Between these films Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Singham Again pushpa chavva
बॉक्स ऑफिस पर होगा इन फिल्मों के बीच महामुकाबला - फोटो : अ्मर उजाला

साल 2024 अब कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस साल के अंत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन इन फिल्मों के बीच अक्सर क्लैश होता है। हालांकि, मेकर्स इस क्लैश से बचने की कोशिश करते हैं। इस साल अक्तूबर से दिसंबर तक कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें 'महाक्लैश' होने वाला है। आइए आपको बताते हैं इस साल किन फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर।

Upcoming box office clash Between these films Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Singham Again pushpa chavva
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो- जिगरा - फोटो : सोशल मीडिया

जिगरा-विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
11 अक्तूबर को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर 'विक्की विद्या का वो वाला विडियो' रिलीज होगी। इसी दिन आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' भी रिलीज होगी। इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।
Mira-Zoya: ऋचा-अली के प्रोडक्शन की पहली फिल्म की फैन हुईं मीरा नायर और जोया अख्तर, लोगों से की ये खास अपील

Upcoming box office clash Between these films Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Singham Again pushpa chavva
वैट्टेयन-कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगुवा- वैट्टेयन
अक्तूबर में तमिल सिनेमा की फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है। दिशा पाटनी, सनी देओल और सूर्या शिवकुमार स्टारर फिल्म 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज के अगले दिन 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन, रजनीकांत स्टारर फिल्म 'वैट्टेयन' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
Shabana Azmi: मां न बन पाने पर छलका शबाना आजमी का दर्द, कहा- समाज आपको अधूरा महसूस कराता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming box office clash Between these films Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Singham Again pushpa chavva
भूल भलैया- सिंघम - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3- सिंघम अगेन
विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3'  इस साल नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर स्टारर 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों को बीच बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़े क्लैश का सामना करना होगा। दोनों फिल्में 1 नवंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।
Ayushmann Khurrana: गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान ने की मुंबई के इस बीच की सफाई, कई दिग्गज हस्तियां भी आईं नजर
 
विज्ञापन
Upcoming box office clash Between these films Jigra Vicky Vidya ka woh wala video Singham Again pushpa chavva
छावा-पुष्पा द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

छावा- पुष्पा: द रूल
दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'छावा' और 'पुष्पा द रूल' भी बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी। 'छावा' फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल का अलग ही अवतार दिखाई देने वाला है। वहीं, 'पुष्पा द रूल पार्ट 2' दिसंबर में रिलीज होने वाली है। यह दोनों फिल्में 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed