फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   War 2: Hrithik Roshan and Jr NTR leaked footage from the set of upcoming action film fans excited

War 2: वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक, दोनों स्टार्स के बीच दिखेगा धमाकेदार एक्शन

Wed, 17 Apr 2024 10:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 17 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'वॉर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सेट से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
War 2: Hrithik Roshan and Jr NTR leaked footage from the set of upcoming action film fans excited
वॉर 2 - ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, जिसकी वजह है फिल्म में दो दमदार हीरो का एकसाथ होना। इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो को किरदार निभाएंगे, जबकि जूनियर एनटीआर विलेन के रोल से तहलका मचाते नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'वॉर 2' बनने की जब से बात शुरू हुई है, तभी से फैंस इसकी हर एक जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। अब फिल्म से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का लुक लीक हो गया है। जोकि सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर को देखकर फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई है। क्योंकि फैंस ने यह कभी नहीं सोचा था कि कोई हीरो (जूनियर एनटीआर) विलेन का रोल भी निभा सकता है। सभी को यही लग रहा था कि फिल्म में दोनों ही हीरो के किरदार में नजर आएंगे। दोनों स्टार्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की है। 'वॉर 2' में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। हाल ही में दोनों एक्टर्स ने कुछ एक्शन सीन्स शूट किए हैं। इसी बीच दोनों का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गए है। इस फिल्म में ऋतिक और एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन


सेट से लीक हुआ लुक
जहां ऋतिक रोशन सेट पर सूट में नजर आए, वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक कार्गो और टी-शर्ट में दिखाई दिए। जूनियर एनटीआर फिल्म में खूंखार विलेन बने हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई इस तस्वीर में ऋतिक रोशन ब्लैक कॉफी या चाय पीते नजर आ रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर अभी-अभी शूटिंग के सेट पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऋतिक-एनटीआर का किरदार
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे। जिसका नाम कबीर है, जैसा की पहली फिल्म में था। लेकिन अगर बात जूनियर एनटीआर की करे तो वह फिल्म में विलेन बनकर एंट्री मारेंगे। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिलेगा। हालांकि फिल्म मेकर्स ने काफी कोशिश की थी कि फिल्म के शूट से कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो, लेकिन फिर भी ऋतिक और जूनियर एनटीआर का लुक लीक हो गया है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है।
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'वॉर 2' की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हुई है, जिसमें एक्शन पैक्ड सीन ही फिल्माएं जाएंगे। इसकी शूटिंग पूरे 60 दिनों तक चलेगी। 'वॉर 2' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत अब तक 'पठान', 'वॉर', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' बन चुकी हैं। फिल्म 'वॉर 2' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।

Bollywood: महादेव के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मांगी फिल्म को हिट कराने की दुआ....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed