सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Gen Z Micro-Detachment Trend Explained: Why I Care But Not That Much Is Becoming a Survival Formula

'मुझे फर्क पड़ता है पर इतना भी नहीं': Gen Z का Micro-Detachment ट्रेंड, क्यों चर्चा में है सर्वाइवल फॉर्मूला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Tue, 16 Jun 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Gen Z के बीच Micro-Detachment तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसका मतलब है नौकरी, रिश्तों और लक्ष्यों से जुड़े रहना, लेकिन अपनी पूरी पहचान और खुशी को उन पर निर्भर न करना। विशेषज्ञ इसे लापरवाही नहीं, बल्कि अनिश्चित दौर में मानसिक संतुलन बनाए रखने का एक तरीका मानते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Gen Z Micro-Detachment Trend Explained: Why I Care But Not That Much Is Becoming a Survival Formula
क्या है ये माइक्रो- डिचैटमेंट? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

'कंपनी के ग्रोथ के लिए जान लगा दो', 'नौकरी एक बार ही मिलती है, अपना सबसे बेहतर दो और पूरी जिंदगी निकाल दो', 'रिश्ते निभाने के लिए सब कुछ झोंक दो', पहले की जनरेशन (पीढ़ियों) के लिए ये बातें जीवन के बड़े सिद्धांतों के रूप में मानी जाती थीं, लेकिन अब वक्त बदल गया है। Gen Z की सोच इस मामले में कुछ अलग है।



आज के युवा नौकरी करते हैं, रिश्ते भी बनाते हैं, दोस्ती भी निभाते हैं और अपने गोल भी तय करते हैं, लेकिन वे खुद को किसी एक चीज से पूरी तरह भावनात्मक रूप से बांधने से बचते हैं। सोशल मीडिया पर इस बदलती मानसिकता को एक नया नाम मिला है माइक्रो-डिटैचमेंट (Micro-Detachment)। यह कोई विद्रोह नहीं है, न ही जीवन से भागने का तरीका। बल्कि यह अनिश्चितता भरे दौर में खुद को मानसिक रूप से ताकतवर बनाने का एक तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्या है माइक्रो-डिटैचमेंट?

आसान शब्दों में कहें तो माइक्रो-डिटैचमेंट का मतलब है किसी काम, रिश्ते या परिस्थिति में शामिल रहना, लेकिन अपनी पूरी भावनात्मक स्थिरता को उस पर आश्रित न करना। यानी आप अपने काम को गंभीरता से करें, लेकिन नौकरी ही आपकी पूरी पहचान न बन जाए। आप किसी रिश्ते को महत्व दें, लेकिन उसके खत्म होने पर खुद को पूरी तरह टूटने न दें। इसे emotional distance की छोटी-सी खुराक भी कहा जा सकता है। दूसरे शब्दों में, यह "participation with a buffer" है। यानी जुड़े रहो, लेकिन खुद को पूरी तरह मत खोओ।

विज्ञापन

Reddit पर क्यों हो रही है इसकी चर्चा?

Reddit पर सवाल पूछा जा रहा है कि Gen Z अक्सर उन चीजों को लेकर इतना डिटैच्ड या अनसीरियस क्यों दिखता है, जिन्हें पुरानी पीढ़ियां बेहद महत्वपूर्ण मानती थीं? इस पर एक यूजर ने लिखा कि आखिर हम किस चीज से अटैच हों? विश्व में युद्ध का डर बना हुआ है, पहले के मुकाबले आज महंगाई आसमान पर है। जॉब मार्केट की हालत खराब है, पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग भी पहले से ज्यादा रूड हो गए हैं। ऐसे में खुश या ऑप्टिमिस्टिक होने की वजह क्या है?" वहीं एक दूसरे यूजर का कहना था कि Gen Z ने वो दौर नहीं देखा, जिससे पिछली पीढ़ियां गुजरी थीं। इसलिए उनकी सोच और चीजों से जुड़ाव का तरीका भी अलग है। यही सोच Micro-Detachment के पीछे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

ऑफिस में कैसे दिखता है यह ट्रेंड?

वर्कप्लेस में Micro-Detachment सबसे ज्यादा दिखाई देता है। Gen Z कर्मचारी अपना काम समय पर पूरा करते हैं, टारगेट भी हासिल करते हैं और professional behaviour भी रखते हैं। लेकिन वे कंपनी को अपनी जिंदगी का स्थायी हिस्सा नहीं मानते। उनकी सोच अक्सर "यह मेरी ड्रीम कंपनी है" के बजाय "फिलहाल यह मेरे लिए सही जगह है" जैसी होती है। यही वजह है कि आज युवा पहले की तुलना में जल्दी नौकरी बदलते हैं और work-life balance को salary जितना ही महत्व देते हैं।

क्या इसे आलस कहना सही होगा?

कई लोग Gen Z के इस व्यवहार को laziness या commitment की कमी समझते हैं। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आलस नहीं, बल्कि self-protection यानी खुद की रक्षा करने का तरीका है। जब लोगों को बार-बार लेऑफ, job insecurity, बढ़ती competition और लगातार तनाव का सामना करना पड़ता है, तो वे खुद को भावनात्मक रूप से सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। 

कुछ यूजर्स का मानना है कि Gen Z में दिखने वाला यह "Micro-Detachment" दरअसल एक coping mechanism है। यानी जब लोग लगातार आर्थिक अनिश्चितता, करियर के दबाव, बढ़ती महंगाई और भविष्य को लेकर चिंता का सामना करते हैं, तो वे खुद को भावनात्मक रूप से थोड़ा अलग रखना शुरू कर देते हैं। इससे निराशा या तनाव का असर कम महसूस होता है। ऐसे में लोग नौकरी, संस्थाओं या लंबी अवधि की योजनाओं से गहरा जुड़ाव बनाने के बजाय "जो अभी है, उसी पर फोकस करो" वाला नजरिया अपनाने लगते हैं।

इस नई सोच पर विशेषज्ञों की क्या राय है?

'यह नई चीज नहीं, बस अब इसको एक नाम दे दिया गया है', विशेषज्ञ कहते हैं कि यह व्यवहार हमेशा से मौजूद था, लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से इसे पहचान और नाम मिल गया है। उनके अनुसार जब किसी रिश्ते या काम में एक व्यक्ति लगातार भावनात्मक मेहनत करता है और दूसरा उतना योगदान नहीं देता, तो धीरे-धीरे emotional imbalance पैदा होता है। यही स्थिति लोगों को खुद को थोड़ा पीछे खींचने के लिए मजबूर करती है।

"डिटैचमेंट का मतलब दिल का पत्थर होना नहीं"

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि emotional detachment को अक्सर गलत समझा जाता है। उनके मुताबिक इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को किसी बात की परवाह नहीं है। कई बार यह मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का तरीका होता है। यह लोगों को तनाव कम करने, फोकस बनाए रखने और भावनात्मक चोट से बचने में मदद करता है।

Gen Z आखिर क्या चाहते हैं?

Gen Z काम से भागना नहीं चाहते। वह रिश्ते निभाना भी चाहते हैं और करियर में सफलता भी हासिल करना चाहते हैं। लेकिन यह पीढ़ी किसी नौकरी, कंपनी या रिश्ते को अपनी पूरी पहचान नहीं बनाना चाहती। उनके लिए loyalty अब एकतरफा नहीं है। अगर कोई संस्था, नौकरी या रिश्ता उन्हें सम्मान, संतुलन और सुरक्षा नहीं देता, तो वे उससे दूरी बनाने में हिचकिचाते नहीं हैं।

तो Micro-Detachment का मतलब "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता" नहीं है। असल में इसका मतलब है, "मुझे फर्क पड़ता है, लेकिन मैं अपनी पूरी खुशी और पहचान किसी एक चीज के भरोसे नहीं छोडूंगा।" शायद यही वजह है कि Gen Z हर चीज में शामिल रहती है, लेकिन खुद को किसी एक चीज से पूरी तरह बांधने से बचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed