#Not Your Average Obsession: आखिर क्यों Gen Z के बीच पॉपुलर है मूवी ऑब्सेशन? इसने इंटरनेट पर छेड़ दी नई बहस
Obsession मूवी सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि Consent, Personal Choice और Toxic Love पर एक तीखी टिप्पणी है। फिल्म दिखाती है कि प्यार तब तक ही प्यार है, जब तक उसमें दोनों लोगों की मर्जी शामिल हो। यही वजह है कि Gen Z इस फिल्म को लेकर इतनी चर्चा कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या होगा अगर आपका क्रश आपको दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने लगे? सुनने में यह किसी रोमांटिक फिल्म का प्लॉट लग सकता है, लेकिन Obsession मूवी इसी ख्याल को लेकर उसे एक डरावने अनुभव में बदल देती है। यही वजह है कि 2026 की यह लगभग दो घंटे की हॉलीवुड फिल्म सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। Reddit, Facebook और Instagram पर लोग सिर्फ फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे मैसेज और साइकोलॉजी पर भी बात कर रहे हैं। भारत में यह मूवी सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज हुई है।
क्या है इस मूवी में Extraordinary?
करी बार्कर की फिल्म Obsession एक ऐसे लड़के बियर की कहानी है, जो अपनी कोवर्कर और दोस्त निक्की को पसंद करता है लेकिन अपने दिल की बात कह नहीं पाता। फिर उसे एक जादुई चीज मिलती है जो एक इच्छा पूरी कर सकती है। बियर इच्छा मांगता है कि निक्की उससे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे। लेकिन जो शुरुआत में एक dream come true लगता है, वही धीरे-धीरे एक डरावने सपने में बदल जाता है।
यही वजह है कि लोग कह रहे हैं कि Obsession एक हॉरर फिल्म कम और एक psychological relationship thriller ज्यादा है। फिल्म का सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि आगे क्या होगा, बल्कि यह है कि क्या किसी इंसान का प्यार तब भी प्यार कहलाएगा, जब उसमें उसकी अपनी मर्जी शामिल न हो?
पूरी मूवी का फोकस किस एक चीज पर है?
दरअसल, पूरी फिल्म का सबसे बड़ा मुद्दा Consent है। निक्की, बियर से अपनी इच्छा से प्यार नहीं करती, बल्कि उसकी भावनाओं को एक supernatural force ने बदल दिया है। उसकी च्वाइस, उसकी free will और उसकी पहचान उससे छीन ली जाती है। यही बात फिल्म को बाकी रोमांटिक या हॉरर फिल्मों से अलग बनाती है। आज की Gen Z, जो relationships में boundaries, consent और personal space को बेहद अहम मानती है, इस मुद्दे से तुरंत connect कर रही है।
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स?
सोशल मीडिया पर फिल्म से को लेकर एक लाइन भी खूब चर्चा में है- "Good Boys Don't Exist" पहली नजर में यह लाइन काफी controversial लगती है, लेकिन फिल्म इसे एक अलग संदर्भ में पेश करती है। यह उन तथाकथित "nice guys" की सोच पर सवाल उठाती है जो मानते हैं कि सिर्फ अच्छा होने की वजह से उन्हें किसी का प्यार मिल जाना चाहिए। इंटरनेट पर कई लोग इसे "Nice Guy Syndrome" पर सबसे तीखा कमेंट बता रहे हैं।
फिल्म यह दिखाती है कि किसी को पसंद करना गलत नहीं है, लेकिन यह मान लेना कि सामने वाला भी आपको प्यार करने के लिए बाध्य है, वहीं से समस्या शुरू होती है। Bear खुद को एक अच्छा इंसान मानता है, लेकिन उसकी एक इच्छा Nikki की पूरी आजादी छीन लेती है। इसी वजह से दर्शकों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि फिल्म का असली विलेन कौन है वह जादुई वस्तु या फिर Bear की सोच?
Reddit पर कई दर्शकों ने लिखा कि फिल्म एक "wish gone wrong" की कहानी है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक स्वतंत्र महिला की autonomy खत्म होने की बेहद असहज कहानी है। कई लोगों ने इसे ऐसा हॉरर बताया है जो जंप स्केयर से नहीं, बल्कि इंसानी व्यवहार और रिश्तों की Complication से डर पैदा करता है। यही कारण है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक उसके बारे में सोचते रहते हैं।
Gen Z साइकोलॉजी के नजर से मूवी को कैसे देख रहे हैं?
साइकोलॉजी के नजर से देखें तो Obsession fantasy love और real love के बीच का फर्क दिखाती है। अक्सर लोग अपने मन में किसी व्यक्ति की एक आदर्श छवि बना लेते हैं और उसी से प्यार करने लगते हैं। लेकिन जब वह कल्पना Reality बन जाती है, तो चीजें खूबसूरत नहीं बल्कि खतरनाक हो सकती हैं। फिल्म इसी भ्रम को तोड़ती है और बताती है कि प्यार तभी तक प्यार है जब तक उसमें दोनों लोगों की स्वतंत्र इच्छा शामिल हो।
शायद यही वजह है कि Obsession सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक conversation बन गई है। Gen Z इसे इसलिए पसंद कर रही है क्योंकि यह उन्हें डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। यह फिल्म भूतों या राक्षसों की नहीं, बल्कि obsession, toxic attachment, consent और romantic fantasies के dark side की कहानी है। और शायद यही कारण है कि इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं "Not Your Average Obsession" है।