सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Gen Z Summer Vacation Trend: From Endless Scrolling to Skill Building Check High Demand Short-Term Courses

समर वेकेशन में जेन-जी का नया ट्रेंड: स्क्रॉलिंग नहीं, स्किल्स पर फोकस, भा रहे हैं ये शॉर्ट-टर्म स्किल कोर्स

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

समर वेकेशन में जेन-जी अब केवल सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग पर समय नहीं बिता रही, बल्कि भविष्य के करियर के लिए नई स्किल्स सीखने पर ध्यान दे रही है। उनका मानना है कि लगातार नई स्किल्स सीखना ही करियर ग्रोथ और बेहतर अवसरों की कुंजी है।

Gen Z Summer Vacation Trend: From Endless Scrolling to Skill Building Check High Demand Short-Term Courses
समर वेकेशन में जेन-जी का नया ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

समर वेकेशन चल रहा है... और जेन-जी के सामने वही पुराने सवाल हैं। वो नेटफ्लिक्स, गेमिंग और इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग में छुट्टियां निकालें या कुछ ऐसा सीखें जो फ्यूचर में कमाई भी कराए? खास बात यह है कि जेन-जी दूसरे विकल्प को चुन रही है। Naukri.com के आंकड़े बताते हैं कि जेन-जी सिर्फ मोटी सैलरी नहीं, बल्कि ऐसी स्किल्स चाहते हैं जो उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार करें। 

Gen Z का नया नियम: सीखना बंद तो नौकरी का दी एंड  
पहले करियर में सफलता का मतलब था प्रमोशन और मोटी सैलरी। लेकिन Gen Z की सोच थोड़ी अलग है। आज की युवा पीढ़ी कहती है कि अगर नौकरी में कुछ नया सीखने को नहीं मिल रहा है, तो सिर्फ पैसे के लिए रुकने का कोई मतलब नहीं है।
  • 57% के लिए करियर ग्रोथ का मतलब नई स्किल्स सीखना।
  • 21% लोग ज्यादा सैलरी को अपनी प्राथमिकता मानते हैं।
यही कारण है कि कई युवा 2–3 साल से ज्यादा एक ही कंपनी में नहीं रुकना चाहते। उनका मानना है कि अगर सीखना बंद हो गया तो ग्रोथ भी रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि इस बार की छुट्टियों में कई युवाओं ने ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, एनीमेशन और फॉरेन लैंग्वेज जैसे कोर्सों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-से कोर्स जेन-जी की पहली पसंद बन रहे हैं। इसके साथ ही कैसे ये स्किल्स उनके करियर को नई उड़ान दे सकती हैं? 

विज्ञापन

1) Gen Z का नया ऑब्सेशन: AI और फ्यूचर-रेडी स्किल्स
जेन-जी के बीच मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा जिस स्किल कोर्स की चर्चा है, वह है AI (Artificial Intelligence)। एक समय था जब इंटरनेट सीखना जरूरी हो गया था, उसी तरह आज AI को समझना नई पीढ़ी के लिए एक सुपर स्किल बन चुका है। Gen Z की खास बात यह है कि वह बदलाव का इंतजार नहीं करती, बल्कि उसे अपनाती है। यही वजह है कि आज के युवा AI को सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि अपने करियर और भविष्य को अपग्रेड करने का टूल मान रहे हैं। चाहे असाइनमेंट जल्दी पूरा करना हो, कंटेंट बनाना हो, नई चीजें सीखनी हों या नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करना हो। AI हर जगह मददगार साबित हो रहा है। Coursera की Global Skills Report के मुताबिक, Generative AI से जुड़े कोर्सों में 1060% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

2) ग्राफिक डिजाइनिंग: रील्स से आगे, अब डिजाइन पर फोकस 

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें पोस्टर, लोगो, इंस्टाग्राम पोस्ट या किसी ब्रांड का शानदार डिजाइन देखकर लगता है, ‘काश, ये मैंने बनाया होता’, तो ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जेन-जी के बीच यह कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वजह है इसमें क्रिएटिविटी के साथ कमाई के भी कई मौके हैं। ग्राफिक डिजाइनर तस्वीरों, रंगों, टेक्स्ट और डिजाइन की मदद से ऐसे विजुअल तैयार करते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचें और किसी मैसेज को आसानी से समझा सकें। अच्छी बात यह है कि इस स्किल को सीखने के लिए साल नहीं लगते। समर वेकेशन के दौरान 2 से 3 महीने का कोर्स करके इसकी बुनियादी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें Photoshop, Adobe Illustrator और CorelDRAW जैसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सिखाया जाता है, जो आज लगभग हर डिजाइनिंग इंडस्ट्री में काम आते हैं। यही वजह है कि क्रिएटिव सोच रखने वाले और डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स इस समर वेकेशन की सबसे पसंदीदा स्किल्स में से एक बनकर उभर रहा है।

3) डिजिटल मार्केटिंग: स्क्रॉलिंग की आदत को बनाएं करियर की ताकत

इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग रील्स क्यों वायरल होती हैं? गूगल पर कुछ सर्च करते ही कुछ वेबसाइट्स सबसे ऊपर कैसे दिखती हैं? और आखिर ब्रांड्स सोशल मीडिया पर इतना कंटेंट क्यों बनाते हैं? इन सभी सवालों का जवाब डिजिटल मार्केटिंग में छिपा है। यही वजह है कि इस समर वेकेशन जेन-जी बड़ी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग को सीखने का विकल्प चुना। यह ऐसा कोर्स है, जो युवाओं को सोशल मीडिया, सर्च इंजन, वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापन की दुनिया को समझने का मौका देता है। इसमें SEO, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन, ब्लॉगिंग, ई-मेल मार्केटिंग और वेबसाइट प्लानिंग जैसी कई स्किल्स सिखाई जाती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सीखने के लिए कोडिंग एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं है। कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद छात्र डिजिटल दुनिया के कामकाज को समझने लगते हैं और कई प्लेटफॉर्म्स से सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं।

आज छोटे स्टार्टअप से लेकर बड़ी कंपनियों तक, हर किसी को डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत है। ऐसे में यह कोर्स युवाओं के लिए इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग और नौकरी के नए अवसर खोल रहा है। शायद यही कारण है कि जेन-जी के लिए डिजिटल मार्केटिंग सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे जरूरी स्किल्स में से एक बनती जा रही है।

4) एनीमेशन: रील्स और गेम्स की दुनिया से निकलकर सीख रहे VFX

जिन युवाओं को कार्टून, गेमिंग, VFX या एनिमेटेड फिल्में पसंद हैं। उनके लिए एनीमेशन इस समर वेकेशन का सबसे दिलचस्प कोर्स साबित हो सकता है। यहां सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि अपनी कल्पना को हकीकत में बदलना सिखाया जाता है। एक कैरेक्टर कैसे बनता है। वह स्क्रीन पर कैसे चलता है और एक कहानी को विजुअल रूप कैसे दिया जाता है। यह सब एनीमेशन का हिस्सा है। 2D और 3D एनीमेशन के साथ कई आधुनिक टूल्स और सॉफ्टवेयर भी सीखने को मिलते हैं। जेन-जी के लिए इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती। आप अपने आइडियाज के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और खुद का कंटेंट तैयार कर सकते हैं। शायद यही कारण है कि इस बार की छुट्टियों में कई युवाओं ने एनीमेशन को सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि अपनी क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत के तौर पर चुनने का फैसला किया है।

5) फॉरेन लैंग्वेज: जेन-जी का नया 'ग्लोबल स्किल' ट्रेंड 

अगर आप फ्रेंच में "Bonjour" या स्पेनिश में "Hola" बोलना सीख रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। इस समर वेकेशन बड़ी संख्या में युवाओं ने विदेशी भाषाओं के कोर्स को चुना। जेन-जी के लिए फॉरेन लैंग्वेज सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि एक नई स्किल है। विदेश में पढ़ाई से लेकर ग्लोबल कंपनियों में नौकरी तक, कई जगह विदेशी भाषा का ज्ञान युवाओं को फायदा पहुंचाता है। यही नहीं, नई भाषा सीखने से अलग-अलग देशों के लोगों और उनकी संस्कृति को समझना भी आसान हो जाता है। फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, चाइनीज और अरबी जैसी भाषाओं के शॉर्ट-टर्म कोर्स युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। क्योंकि आज की जेन-जी जानते हैं कि कभी-कभी करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि एक नई भाषा भी काम आ सकती है।
 

6) वेबसाइट डिजाइन: सिर्फ चलाना ही नहीं, बनाना भी सीख रहे जेन-जी

हर दिन हम किसी न किसी वेबसाइट पर जाते हैं। लेकिन इस समर वेकेशन कई युवाओं ने वेबसाइट इस्तेमाल करने से एक कदम आगे बढ़कर उसे बनाना सीखने का फैसला कर सकते हैं। वेब डिजाइनिंग ऐसा कोर्स है, जिसमें क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी दोनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें सिखाया जाता है कि वेबसाइट को आकर्षक कैसे बनाया जाए, यूजर्स के लिए आसान कैसे रखा जाए और उसमें नए फीचर्स कैसे जोड़े जाएं। आज के डिजिटल दौर में लगभग हर बिजनेस को अपनी ऑनलाइन पहचान की जरूरत है। ऐसे में वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट सीखना युवाओं के लिए एक ऐसा विकल्प बन रहा है, जो भविष्य में करियर और फ्रीलांसिंग दोनों के रास्ते खोल सकता है। शायद यही वजह है कि इस बार की छुट्टियों में जेन-जी सिर्फ वेबसाइट्स ब्राउज नहीं कर रही, बल्कि उन्हें डिजाइन करना भी सीख रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed