{"_id":"62b2a1f309f37f2c657c5150","slug":"10-trains-including-amrapali-saptkranti-were-canceled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध का असर: आम्रपाली, सप्तक्रांति समेत 10 ट्रेनें रहीं निरस्त, निराश लौटे सैकड़ों यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध का असर: आम्रपाली, सप्तक्रांति समेत 10 ट्रेनें रहीं निरस्त, निराश लौटे सैकड़ों यात्री
Wed, 22 Jun 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:30 AM IST
सार
पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से गोरखपुर से बिहार, सिवान, छपरा, नरकटियागंज, कप्तानगंज आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ड्यूटी करने के लिए ट्रेन से रोजाना सफर करने वालों की जेब भी ज्यादा ढीली हो रही है, यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना लागू किए जाने के विरोध में बिहार में चल रहे धरना-प्रदर्शन के चलते मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। 9 एक्सप्रेस और 13 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बड़ी संख्या में यात्रियों को घर लौटना पड़ा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दो से तीन दिनों में स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पूछताछ काउंटर व आरक्षण केंद्र पर जुटी भीड़
अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। यात्री अपनी ट्रेन की जानकारी के लिए परेशान रहे। वहीं, निरस्त ट्रेनों के यात्री किराए की वापसी के लिए आरक्षण केंद्र पर सुबह से ही पहुंचने लगे। पांच काउंटर खुले रहे, जहां पूरे दिन भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
कम दूरी का सफर भी मुश्किल
पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से गोरखपुर से बिहार, सिवान, छपरा, नरकटियागंज, कप्तानगंज आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ड्यूटी करने के लिए ट्रेन से रोजाना सफर करने वालों की जेब भी ज्यादा ढीली हो रही है, यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है।
मंगलवार को ये ट्रेनें निरस्त रहीं
- 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस
- 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
- 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस
- 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस
- 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस
- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
- 02564 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल