{"_id":"6a7254bb55785187720d6855","slug":"46-gold-medals-to-be-awarded-to-20-meritorious-students-governor-to-also-hold-discussions-with-senior-professors-after-the-ceremony-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1407976-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का 11वां दीक्षांत समारोह आज, कुलाधिपति करेंगी अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का 11वां दीक्षांत समारोह आज, कुलाधिपति करेंगी अध्यक्षता
Wed, 05 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह पांच अगस्त को सुबह 10 बजे से बहुउद्देशीय भवन में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।
मुख्य अतिथि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल होंगे, जिन्हें डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल शामिल होंगे। सोशल मीडिया हैंडल्स पर समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने बताया कि दीक्षांत में 1522 विद्यार्थियों को डिग्री व मुख्य अतिथि को डीएससी की उपाधि दी जाएगी। 20 मेधावियों को कुल 46 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। स्नेहा जायसवाल को सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को रैंक प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। ‘मेरी मां’ प्रतियोगिता के विजेता तीन स्कूली बच्चों को भी राज्यपाल मंच से सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंच से वह आधुनिक सुविधाओं से युक्त आर्यभट्ट हॉल का लोकार्पण करेंगी। सभी डिग्री एवं अंकपत्र डिजिलॉकर पर राज्यपाल अपलोड करेंगी। राज्यपाल सुबह 10 से दोपहर 12.40 बजे तक परिसर में रहेंगी। इस दौरान वह कुछ वरिष्ठ प्रोफेसर के साथ चर्चा भी करेंगी।
इनको मिलेगा गोल्ड मेडल
तान्या दुबे, शशांक मोहन पांडेय, आराध्या सिंह, हर्ष कुमार मद्धेशिया, आशी अवस्थी, श्रेया, स्नेहा जायसवाल, रुद्र दूबे, शिवांगी पांडेय, अनुष्का सिंह, गोविंद कुमार, संस्कृति, शिवम कुमार, विक्रम सिंह, शालू मिश्रा, अनन्या तिवारी, हर्ष गोयल, आर्य कुमार सिंह, शांभवी व रजनी सिंह।