{"_id":"6a7254d35b3a77e46807aee8","slug":"the-police-interrogated-the-accused-constable-for-6-hours-and-45-minutes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1408179-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका हत्याकांड : रिमांड पर आरोपी सिपाही को घटनास्थल ले गई पुलिस, झाड़ियों से बरामद हुआ बांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका हत्याकांड : रिमांड पर आरोपी सिपाही को घटनास्थल ले गई पुलिस, झाड़ियों से बरामद हुआ बांका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव से गहन पूछताछ की। दस घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी को घटनास्थलों पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएशन कराया गया। करीब 6 घंटे 45 मिनट तक चली पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। हत्या में इस्तेमाल बांका (धारदार हथियार) घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद किया गया।
पुलिस सुबह करीब छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को जिला कारागार से लेकर निकली। विवेचक सबसे पहले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया था। इसके बाद पुलिस टीम उसी रास्ते से होते हुए चिउटहा पुल के पास स्थित श्मशान घाट पहुंची। वहां आरोपी से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली गई और वारदात से जुड़ी परिस्थितियों को समझने के लिए सीन रीक्रिएशन कराया गया।
इसके बाद पुलिस आरोपी को उस स्थान पर भी ले गई, जहां से बालिका का शव बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने कमरे से ही बांका लेकर निकला था। पुलिस के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि बच्ची के विरोध और शोर मचाने से उसे पकड़े जाने का डर था। इसके बाद उसने हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए धारदार हथियार से शव को क्षत-विक्षत कर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयानों की पुष्टि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस उसे पुलिस लाइन स्थित उसके सरकारी कमरे में भी ले गई। कमरे की जांच के बाद उसे सील कर दिया गया। वहां से मिले संभावित साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। जांच टीम अब बरामद हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों से रिमांड में सामने आए तथ्यों का मिलान किया जाएगा। पुलिस ने दोपहर 12:45 बजे आरोपी को दोबारा जिला कारागार में दाखिल करा दिया।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई है। वारदात में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।