सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of suspended agency in Gorakhpur demanding money in the name of KYC – audio goes viral

'केवाईसी कराना है तो 240 रुपये दो': निलंबित एजेंसी से KYC करवा रहा था, रुपये वसूलने का भी आरोप- ऑडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सार

संचालक ने धमकी देते हुए कहा कि जिससे शिकायत करनी हो कर दो। यहां फ्री में नहीं होगा। रुपये ले रहे हैं तो पाइप भी दे रहे हैं। ग्राहक ने कहा कि उनके पास पाइप है। इस पर कहा कि जाओ, किसी साइबर कैफे से करा लो, 100 रुपये मांगेगा तब पता चलेगा। यहां देने में दिक्कत हो रही है। पेवनपुर की पूजा देवी ने बताया कि चार दिनों से केवाईसी के लिए दौड़ रही हैं।

Allegations of suspended agency in Gorakhpur demanding money in the name of KYC – audio goes viral
केवाईसी के दौरान कहासुनी पर संचालक हिंसक हो गया - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नौसड़ स्थित जिस कन्हैया गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित किया गया था, वहां केवाईसी कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। संचालक ने केवाईसी के लिए गैस पाइप लेना अनिवार्य कर दिया और इसके लिए 240 रुपये लोगों से लिए।

Trending Videos


हालांकि संचालक को केवाईसी करने का अधिकार ही नहीं है। जिन लोगों ने रुपये देने से मना कर दिया उनसे बदसलूकी भी गई। संचालक ने एक ग्राहक को गिलास उठाकर मारने की धमकी भी दी। एक उपभोक्ता ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन दिन तक भागने-दौड़ने के बाद भी केवाईसी नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी पर कहा जा रहा है कि केवाईसी कराना है तो गैस पाइप लेना अनिवार्य है। जो नहीं लेगा उसकी केवाईसी नहीं होगी। एक उपभोक्ता से संचालक की बहस भी हुई। संचालक ने धमकी देते हुए कहा कि जिससे शिकायत करनी हो कर दो। यहां फ्री में नहीं होगा। रुपये ले रहे हैं तो पाइप भी दे रहे हैं।

ग्राहक ने कहा कि उनके पास पाइप है। इस पर कहा कि जाओ, किसी साइबर कैफे से करा लो, 100 रुपये मांगेगा तब पता चलेगा। यहां देने में दिक्कत हो रही है। पेवनपुर की पूजा देवी ने बताया कि चार दिनों से केवाईसी के लिए दौड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि घर में दो-दो पाइप पड़ी है लेकिन केवाईसी कराने से पहले एजेंसी संचालक इसे जबरन लेने और 240 रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। 

रोजाना की भाग-दौड़ से बचने के लिए मजबूरन लेना ही पड़ा। हांसूपुर की चंदा देवी ने बताया-पांच दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहीं हूं। कभी सर्वर डाउन रहता है तो कभी नेट नहीं चलता है। लाइन में लगे सभी लोगों से पहले ही कह दिया गया कि बिना पाइप खरीदे केवाईसी नहीं होगा।

कन्हैया गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। एजेंसी केवाईसी नहीं कर सकती है। उस एजेंसी की उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसियों पर ट्रांसफर कर दिया गया है। कन्हैया गैस एजेंसी के संचालक अगर केवाईसी कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी है, उन पर कार्रवाई की जाएगी: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed