सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zone Police launched a massive operation on the Nepal border.

नेपाल बॉर्डर पर सघन अभियान: गोरखपुर जोन पुलिस ने 2047 वाहनों की जांच की, 7 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अभियान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया। इसमें पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई।

Gorakhpur Zone Police launched a massive operation on the Nepal border.
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देशानुसार जोन के नेपाल बॉर्डर से जुड़े सभी सीमावर्ती थानों में 31 मार्च 2026 को विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध तस्करी, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

Trending Videos


विशेष अभियान का संचालन
अभियान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया। इसमें पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन के सभी सीमावर्ती थानों द्वारा कुल 2620 व्यक्तियों और 2047 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 761 वाहनों का चालान किया गया और 08 वाहनों को सीज कर 7 लाख 40 हजार 500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की सफलता पर संतोष जताया और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed