सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new medicine distribution center has been set up in the super-specialty block.

Gorakhpur News: मरीजों को राहत, अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही मिलेंगी मुफ्त दवाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A new medicine distribution center has been set up in the super-specialty block.
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक राहत भरा निर्णय लिया है। अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान की ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी मुफ्त दवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में नया औषधि वितरण केंद्र स्थापित कर दिया गया है, जहां से सोमवार से दवाओं का वितरण शुरू हो जाएगा। अब तक इन दोनों ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को सरकारी दवाएं लेने के लिए लगभग 400 मीटर दूर नेहरू चिकित्सालय के पहले तल पर स्थित निशुल्क दवा वितरण केंद्र तक जाना पड़ता था। इस दूरी के कारण विशेषकर बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और बच्चों के तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मरीजों की इसी समस्या का फायदा कुछ बिचौलिए और निजी मेडिकल स्टोर संचालक उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मरीजों को यह कहकर गुमराह किया जाता था कि अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता था। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed