फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of threatening MP Ravi Kishan arrested from Punjab

रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार: बिहार नहीं पंजाब का है आरोपी अजय यादव, सांसद को गोली मारने की कही थी बात

Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
सार

आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बताते हुए फोन पर गाली-गलौज की। सांसद रवि किशन को गोली मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Accused of threatening MP Ravi Kishan arrested from Punjab
सांसद रवि किशन को धमकी देने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद रवि किशन शुक्ल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह खुद को बिहार के आरा जिले का निवासी बता रहा था लेकिन जांच में पता चला कि वह वास्तव में पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है।

विज्ञापन


सोमवार को उसे लुधियाना से गोरखपुर लाया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीते 30 अक्तूबर को सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय यादव, निवासी जवनिया, आरा (बिहार) बताया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बताते हुए फोन पर गाली-गलौज की। सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि रवि किशन जाति विशेष पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। जब सचिव ने कहा कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है, तो उसने कहा कि चार दिन बाद जब वह बिहार आएंगे तो गोली मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने फोन पर बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव के विवादित बयान का समर्थन किया था और राम मंदिर को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सांसद के निजी सचिव व पीआरओ ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी थी।


सर्विलांस व साइबर सेल की टीम ने जब कॉल डिटेल्स की जांच की तो पता चला कि आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले में है। इस पर गोरखपुर पुलिस की टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी लुधियाना के फतेहगढ़ बग्गा कला से गिरफ्तार कर लिया गया। - अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed