फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने रवि किशन शुक्ला को गोरखपुर से सांसद बनवाया, फिर वह कैसे ब्राह्मण विरोधी? पढ़ें ये खास इंटरव्यू

Sun, 19 Jul 2020 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and gorakhpur MP Ravi Kishan reply to opposition parties for Kanpur Vikas Dubey encounter
गोरखपुर सांसद रवि किशन और सीएम योगी।(file) - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर के बिकरू कांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर विपक्ष व कुछ लोगों को शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को करारा जवाब दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को ब्राह्मण विरोधी बताने व अभियान चलाने के पीछे विपक्ष की सोची-समझी साजिश है। यूपी सरकार के कामकाज से विपक्षी बेचैन हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अब जातीय समीकरण साधने में लगे हैं। आप ही बताइए, मैं भी ब्राह्मण हूं। जिस सीट से गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सांसद रहे, वहीं से चुनाव जीतकर आ गया। मुख्यमंत्री ने ही चुनाव लड़वाया और दमदारी से चुनाव जितवाया भी, फिर वह कैसे ब्राह्मण विरोधी हो गए। यूपी के मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव भी ब्राह्मण हैं। अगर मुख्यमंत्री विरोधी होते तो सभी महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मण कैसे होते? विपक्ष के जाल में समझदार ब्राह्मण अब नहीं फंसने वाला है।

Bhojpuri Superstar and gorakhpur MP Ravi Kishan reply to opposition parties for Kanpur Vikas Dubey encounter
BJP MP Ravi kishan(file) - फोटो : अमर उजाला

शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया, फिर देर शाम 'अमर उजाला' संवाददाता से मोबाइल फोन पर बात की। कानपुर की घटना के बाद विपक्ष व कुछ लोगों के सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे जातीय अभियान से सांसद दुखी दिखे।

Bhojpuri Superstar and gorakhpur MP Ravi Kishan reply to opposition parties for Kanpur Vikas Dubey encounter
BJP MP Ravi kishan(file) - फोटो : अमर उजाला

सांसद ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। अपराध मुक्त प्रदेश की चर्चा देश, दुनिया में है। अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। किसी के व्यवहार से पड़ोसी या गांववाले दुखी हों तो वह सभ्य कहलाने का हकदार नहीं है। यह भी देखना चाहिए कि किस व्यक्ति से समाज क्या सीखता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत व ईमानदारी की बदौलत देश का सबसे बड़ा राज्य विकास की दौड़ में आगे निकल रहा है। प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and gorakhpur MP Ravi Kishan reply to opposition parties for Kanpur Vikas Dubey encounter
BJP MP Ravi kishan(file) - फोटो : अमर उजाला।

सांसद ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से लाखों प्रवासी लौटे हैं। सबके खाने, रहने और रोजगार का इंतजाम यूपी सरकार कर रही है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। कोरोना संकट में मुख्यमंत्री का शानदार नेतृत्व काम आया है। जिस राज्य की आबादी 23 करोड़ से ज्यादा है, वहां अब भी कोरोना के बहुत ज्यादा मामले नहीं हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and gorakhpur MP Ravi Kishan reply to opposition parties for Kanpur Vikas Dubey encounter
BJP MP Ravi kishan(file) - फोटो : इंस्टाग्राम।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अपराधी की जाति को लेकर मैदान में आ गए। विपक्षी यह जान लें कि 2022 का चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बड़े अंतर से जीतेंगे। ब्राह्मण समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा। सब अपना हित जानते हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने ब्राह्मणों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed