{"_id":"6abd800ebd5182131804a227","slug":"biru-sahni-carrying-a-reward-of-10000-has-also-been-arrested-two-automatic-pistols-were-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469548-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर न्यूज: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा, 4 और गुर्गे गिरफ्तार; असलहा तस्करी केस में अब तक 10 जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर न्यूज: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा, 4 और गुर्गे गिरफ्तार; असलहा तस्करी केस में अब तक 10 जेल
Thu, 01 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:03 AM IST
सार
एसटीएफ ने 21 सितंबर की रात विंध्यवासिनी पार्क के पास से गिरोह से जुड़े पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता शामिल थे। पूछताछ में इनसे जुड़े 26 अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार असलहा तस्कर
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विस्तार
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 हजार रुपये का इनामी बीरू साहनी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की दो अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश, रामगढ़ताल के लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, इसी क्षेत्र के बीरू साहनी और डुमरी खास निवासी चंदन जायसवाल उर्फ लकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ ने 21 सितंबर की रात विंध्यवासिनी पार्क के पास से गिरोह से जुड़े पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता शामिल थे।
पूछताछ में इनसे जुड़े 26 अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। बुधवार को चार और गिरफ्तारी के बाद मामले में जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।
पुलिस अब मामले में नामजद 21 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों और बिहार, मध्य प्रदेश व हरियाणा से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ असलहा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।