{"_id":"6505801af9e3ba71be046c32","slug":"bjp-bet-on-young-faces-in-gorakhpur-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नए चेहरों पर भाजपा ने लगाया दांव, सात में पांच पदाधिकारी बनाए गए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नए चेहरों पर भाजपा ने लगाया दांव, सात में पांच पदाधिकारी बनाए गए युवा
Sat, 16 Sep 2023 03:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Sep 2023 03:44 PM IST
सार
पार्टी ने जिलाध्यक्षों की तैनाती में लंबे समय तक मंथन किया है। दो महीने से प्रदेश कार्यालय पर इसे लेकर कई बार बैठकें और चर्चाएं हुईं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन में अनुभव और युवा तुर्क का सामंजस्य बैठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ज्यादातर नए चेहरों पर ही दांव लगाया है। गोरखपुर मंडल के सात में पांच जिलाें में युवाओं को मौका दिया है।
विज्ञापन
वहीं, गोरखपुर में राजेश गुप्ता को दोबारा महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि राजेश के कार्यकाल में पहली बार भाजपा नगर निगम का बोर्ड पूर्ण बहुमत से बनाने में कामयाब रही है, इसका उन्हें इनाम मिला है।
विज्ञापन
पार्टी ने जिलाध्यक्षों की तैनाती में लंबे समय तक मंथन किया है। दो महीने से प्रदेश कार्यालय पर इसे लेकर कई बार बैठकें और चर्चाएं हुईं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन में अनुभव और युवा तुर्क का सामंजस्य बैठाने की कोशिश की। गोरखपुर मंडल में पार्टी ने गोरखपुर में युधिष्ठिर सिंह और संतकबीरनगर में जगदंबा लाल श्रीवास्तव को दोबारा जिले की कमान सौंपी है। जबकि महराजगंज में संजय पांडेय पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन
इन नेताओं को उनके संगठन के अनुभव का लाभ मिला है। जबकि बस्ती में विवेकानंद मिश्रा, सिद्धार्थनगर में कन्हैया पासवान, कुशीनगर में दुर्गेश राय, देवरिया में भूपेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये सभी युवा हैं। इनके मनोनयन को पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि पार्टी ने 2024 की तैयारियों को देखते हुए पुराने कार्यकर्ताओं और युवाओं का तालमेल बैठाया है। 10 से 15 दिनों में सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जिले में ही रहकर पार्टी के अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि पार्टी ने 2024 की तैयारियों को देखते हुए पुराने कार्यकर्ताओं और युवाओं का तालमेल बैठाया है। 10 से 15 दिनों में सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जिले में ही रहकर पार्टी के अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।