{"_id":"698eb6ce635873a15807fe77","slug":"body-of-a-man-was-found-in-a-drain-in-the-gulriha-police-station-area-of-gorakhpur-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेमिका के साथ घर से भागा बेटा, नाले में मिली पिता की लाश; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेमिका के साथ घर से भागा बेटा, नाले में मिली पिता की लाश; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने शव की पहचान 50 वर्षीय राजाराम के रूप में की, जो जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया है।
नाले में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। चित्रकूट टोला के पास चौरहिया नाला में उतराता हुआ शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही बुजुर्ग का बेटा मोहल्ले में रहने वाली प्रेमिका को लेकर भाग गया था।
Trending Videos
पुलिस ने शव की पहचान 50 वर्षीय राजाराम के रूप में की, जो जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजाराम का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा गुलरिहा इलाके की ही एक युवती को लेकर भाग गया है। इस घटना के बाद से परिवार पर युवती के घरवालों का दबाव बताया जा रहा था। इसी कारण राजाराम अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। पिछले 24 घंटे से घर पर ताला लटका हुआ था, जिसे लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
