सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bride Dies in Accident While Heading to Beauty Parlor on Wedding Day in Deoria

शादी के दिन दुल्हन की मौत: डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना, फेरों से पहले ऐसे गई जान; देखकर कांपे लोग

अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के देवरिया में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जा रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।

Bride Dies in Accident While Heading to Beauty Parlor on Wedding Day in Deoria
Bride Dies in Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देवरिया के बरियारपुर के गौर कोठी गांव की एक युवती की मंगलवार दोपहर में बरियापुर चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस युवती की मंगलवार को ही शादी थी। वह बाइक से दुल्हन का मेकअप कराने देवरिया जा रही थी। बरियारपुर चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिनिस्टर प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री रचना की मंगलवार को शादी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने भाई और मौसेरी बहन के साथ बाइक से मेकअप कराने देवरिया के किसी ब्यूटी पार्लर में जा रही थी। बरियारपुर चौराहे पर सामने से आए ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई।

बाइक चालक युवक और मौसेरी बहन तो सड़क पर बाईं तरफ गिरीं, लेकिन रचना दाहिनी तरफ गिरी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक व दूसरी लड़की को हल्की चोट आईं। हादसा होते देख मौके पर भीड़ जुट गई। घरवालों को सूचना दी गई। 

 

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी पहुंचे। बरियापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवती के दो छोटे भाई सचिन व गौरव और मां रम्भा देवी की चीख-पुकार से सबकी आंखें नम हो गईं। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना...शहनाई की जगह सिसिकियां
गौर कोठी गांव निवासी मिनिस्टर प्रसाद के घर मंगलवार की सुबह मंगलगीत हो रहा था। शाम को कुशीनगर जिले के राजापाकड़ से बेटी रचना की बरात आनी थी। हल्दी की रस्म हो चुकी थी। दरवाजे पर टेंट लगने लगा था और हलवाई मिठाई के बाद खाना पकाने में जुटे थे। इसी बीच हादसे की सूचना से चीख-पुकार मच गई। जिस घर से बेटी की डोली विदा करने की तैयारी थी, वहां से शाम को अर्थी उठी। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।
 

गौर कोठी गांव निवासी रचना (25) की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा था, मंगलगीत गूंज रहे थे। शाम को बरात आने वाली थी, इससे पहले दोपहर में दुल्हन का देवरिया में मेकअप होना था। रचना मेकअप के लिए निकली और बरियारपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

10 मिनट बाद ही घर में हादसे की खबर आई तो मां रम्भा देवी बेहोश हो गईं। पिता मिनिस्टर प्रसाद की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। छोटे भाई सचिन और गौरव अपनी बहन को खोने के सदमे में हैं। जिस आंगन में बारात के स्वागत की तैयारियां थीं, वहां अब चीख पुकार मची थी। शादी के लिए लगाया गया टेंट हटाया जा रहा था, पकाया गया खाना फेंका गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed