सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two robbers were found with stolen jewellery in Gorakhpur's Gola, and both were injured in a police encounter.

महिला सराफ से लूट का मामला: दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़- दोनों घायल, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरपुर धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित पावर हाउस के पास गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मेंहदी हसन (पुत्र सलीम) के बाएं पैर और रेहान (पुत्र यूसुफ) के दाएं पैर में गोली लगी।

Two robbers were found with stolen jewellery in Gorakhpur's Gola, and both were injured in a police encounter.
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों के साथ पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोला कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरपुर धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित पावर हाउस के पास गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मेंहदी हसन (पुत्र सलीम) के बाएं पैर और रेहान (पुत्र यूसुफ) के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी सहारनपुर के देवबंद कस्बे के निवासी बताए गए हैं।

घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों, सागीर अली (पुत्र जाकिर), मुस्तफा (पुत्र शाकिर हुसैन) निवासी देवबंद तथा अफजल अली (पुत्र यूसुफ अली) निवासी मुजफ्फरपुर—को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों द्वारा की गई लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

लूट के जेवर व हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, नगदी तथा लूटे गए चार जोड़ी जेवर बरामद किए गए हैं।

नंबर प्लेट बदलकर करते थे वारदात
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चश्मा बेचने के बहाने गली-गली घूमकर पहले रेकी करते थे। इसके बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, ये लोग तीन दिन पहले ही देवरिया आए थे और गोला लूट कांड में पांच आरोपी शामिल थे।

रेहान पर पहले से दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार बदमाशों में रेहान का आपराधिक इतिहास सामने आया है। वह पहले भी कई घटनाओं में शामिल रह चुका है और जेल जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों को पहली बार पकड़ा गया है।

मुठभेड़ में शामिल टीम
इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार, थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह, एसआई राकेश सिंह, आशीष यादव, विवेक सिंह, जितेंद्र कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र सिंह सहित कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, साहिल, कमलेश यादव, विजय पासवान, अशोक कुमार और अमित यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed