{"_id":"69f1238f00c7b948260fa66d","slug":"10000-electricity-consumers-of-taramandal-got-relief-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1304003-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तारामंडल के 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तारामंडल के 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तीसरे दिन पावर ट्रांसफार्मर बदलकर बहाल की गई बिजली आपूर्ति
- पावर ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरी तरह से नहीं हो पा रही थी आपूर्ति
गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को आखिरकार मंगलवार दोपहर बड़ी राहत मिल गई। तीन दिन बाद बिजली विभाग ने खराब पड़े पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी।
बताया जा रहा है कि उपकेंद्र का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति अन्य उपकेंद्र के फीडरों से दी जा रही थी। इस पर भी बीच में कुछ समय कटौती से लोग परेशान थे। विभाग के अधिकारियों की मानें तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोटेशन में बिजली दी जा रही थी लेकिन इससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही थी।
शनिवार शाम को खराब हुए ट्रांसफार्मर को बनाने का असफल प्रयास करने के बाद सोमवार को सुबह वाराणसी से नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर मंगाया गया था। सोमवार-मंगलवार की रात इसमें तेल डालकर इसे चार्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद उपभोक्ताओं व बिजली अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर से मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
--
दिग्विजयनगर में देर रात बिजली हुई बहाल
इंडस्ट्रियल उपकेंद्र के दिग्विजयनगर में सोमवार देर शाम बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से 50 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद बिजली निगम की ओर से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया। किसी तरह से तार को जोड़कर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X