सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will reach wedding ceremonies... If ear-splitting DJ music is played, strict action will be taken.

Gorakhpur News: शादी समारोह में पहुंचेगी पुलिस...कानफाड़ू डीजे बजा तो बरतेगी सख्ती

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police will reach wedding ceremonies... If ear-splitting DJ music is played, strict action will be taken.
विज्ञापन
एसएसपी ने दिए निर्देश, हर गतिविधि पर रहेगी नजर, शादियों में भोजन भी करेगी पुलिस
Trending Videos



गोरखपुर। सहालग में शादी-विवाह के दौरान डीजे को लेकर बढ़ते विवादों पर अब पुलिस सख्त हो गई है। अब पुलिस हर शादी समारोह में पहुंचेगी और कानफाड़ू डीजे बजते मिला तो सख्त कार्रवाई करेगी। मौके पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मी लोगों से सामंजस्य बनाने के लिए वहां भोजन भी करेंगे।
दरअसल, शहर में हाल के दिनों में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट और बवाल की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर हर्ष फायरिंग के मामले भी सामने आए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा है। इसको देखते हुए एसएसएपी डॉ. कौस्तुभ ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने निर्देश जारी कर कहा है कि बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली शादियों पर नजर रखेंगे। मैरिज हॉल से लेकर घरों में आयोजित होने वाले समारोहों तक पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिसकर्मी भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पुलिसकर्मी डीजे संचालकों और आयोजकों को निर्धारित सीमा में ही आवाज रखने के लिए जागरूक करेंगे। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी को अनावश्यक असुविधा न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़कर बड़ी घटना का रूप ले लेते हैं। खासतौर पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल जाती है। ऐसे में मौके पर पुलिस की मौजूदगी से इन घटनाओं पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed