{"_id":"6406f35fc4e96b740403cdc8","slug":"brijesh-kumar-gautam-who-came-to-sp-after-leaving-bsp-two-years-ago-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो साल पहले बसपा छोड़ सपा में आए बृजेश को जिलाध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो साल पहले बसपा छोड़ सपा में आए बृजेश को जिलाध्यक्ष की कमान
Tue, 07 Mar 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:48 PM IST
सार
चिल्लूपार विधानसभा के गांव चडेरिया के रहने वाले बृजेश 1993 में बसपा में बूथ अध्यक्ष बनाए गए। 1994 में सेक्टर अध्यक्ष बने। 2001 में बामसेफ संयोजक के बाद 2009 से 2012 तक बसपा जिलाध्यक्ष रहे। 2013 से 2017 तक बसपा ने उन्हें गोरखपुर बस्ती मंडल के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
बृजेश कुमार गौतम गोरखपुर समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौड़ में शामिल कई पुराने कार्यकर्ताओं को भूल सपा शीर्ष नेतृत्व ने दो साल पहले बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए बृजेश कुमार गौतम पर भरोसा जताया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृजेश को पार्टी के गोरखपुर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
चिल्लूपार विधानसभा के गांव चडेरिया के रहने वाले बृजेश 1993 में बसपा में बूथ अध्यक्ष बनाए गए। 1994 में सेक्टर अध्यक्ष बने। 2001 में बामसेफ संयोजक के बाद 2009 से 2012 तक बसपा जिलाध्यक्ष रहे। 2013 से 2017 तक बसपा ने उन्हें गोरखपुर बस्ती मंडल के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
वर्ष 2017 से 2019 तक वह आजमगढ़ बनारस मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रहे। चार जनवरी 2020 को बृजेश समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और दिसंबर 2021 में उन्हें बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
लंबे अर्से से सपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी के यादव और मुस्लिम नेता ही बने रहे। डेढ़ साल पहले नगीना साहनी को जिम्मेदारी मिली लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्हें हटा दिया गया और अवधेश यादव को कमान सौंपी गई। पिछले साल कार्यकारिणी भंग होने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था।
अब लंबे समय बाद अनुसूचित जाति के नेता को कमान सौंपी गई। माना जा रहा है कि बृजेश के बहाने पार्टी अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने का जतन कर रही है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।
वहीं, बृजेश कुमार गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। उनके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है । पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।