फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP replaced six district presidents in eight months; two served for less than 15 days.

Gorakhpur News: आठ महीने में बसपा ने बदले छह जिलाध्यक्ष, दो का कार्यकाल 15 दिन से भी कम

Wed, 19 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
BSP replaced six district presidents in eight months; two served for less than 15 days.
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गोरखपुर जिले के संगठन में बदलाव का सिलसिला थम नहीं रहा है। करीब आठ महीने में पार्टी ने छह जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। इनमें दो जिलाध्यक्ष ऐसे रहे, जिनका कार्यकाल 15 दिन से भी कम रहा। लगातार हो रहे बदलाव से पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। हालांकि पूर्व जिलाध्यक्षों को मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां देकर संगठन में सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार 20 जनवरी तक जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद 20 जनवरी को घनश्याम राही को जिम्मेदारी मिली लेकिन वह महज सात दिन ही पद पर रहे। 27 जनवरी को हरिप्रकाश निषाद ने जिलाध्यक्ष की कमान संभाली और 12 जून तक इस पद पर रहे। इसके बाद संतोष कुमार जिज्ञासु को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जिन्होंने चार अगस्त तक जिम्मेदारी संभाली। चार अगस्त को ऋषि कपूर को जिलाध्यक्ष बनाया गया लेकिन उनका कार्यकाल भी महज 13 दिन रहा। 17 अगस्त को पार्टी ने जयकार प्रसाद को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस तरह आठ महीने के भीतर छह चेहरों को जिले की कमान सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्षों को मंडल स्तर की जिम्मेदारी
लगातार जिलाध्यक्ष बदले जाने के बावजूद पार्टी ने पूर्व पदाधिकारियों को संगठन से अलग नहीं किया है। हरिप्रकाश निषाद को मंडल के पिछड़ा वर्ग भाईचारा का मंडल संयोजक बनाया गया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर और संतोष कुमार जिज्ञासु को मुख्य मंडल प्रभारी, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में लगातार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है। उनका मानना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष पद पर स्थिरता जरूरी है। वहीं, पार्टी नेतृत्व के स्तर से इसे संगठन को सक्रिय करने और अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब नए जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद के सामने जिले में संगठन को स्थिरता देने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed