{"_id":"6a84c97b5cc7a9675600e37e","slug":"football-gorakhpur-fc-defeated-khorabar-1-0-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1422635-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : गोरखपुर एफसी ने खोराबार को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : गोरखपुर एफसी ने खोराबार को 1-0 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिवीजन के तीसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर फुटबॉल क्लब ने केपीएस खोराबार को 1-0 से हराया। वहीं, वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब और टाउन क्लब बांसगांव के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
मुकाबले में केपीएस खोराबार और गोरखपुर फुटबॉल क्लब आमने-सामने हुए। मैच के 14वें मिनट में सुधांशु ने खोराबार की रक्षापंक्ति को छकाते हुए शानदार मैदानी गोल कर गोरखपुर एफसी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने आक्रमण और प्रत्याक्रमण किया लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। गोरखपुर एफसी ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। मैच के निर्णायक भुआल निषाद, रहमतुल्लाह, मोहम्मद फारूक और रतन सिंह रहे।
दूसरे मैच में वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब और टाउन क्लब बांसगांव के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के बेहतर प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम खाता नहीं खोल सकी। मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के निर्णायक अमरनाथ, संजय साहनी, दुर्गेश और ओमप्रकाश गौड़ रहे। इस दौरान गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, डायरेक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, घनश्याम सिंह, कुर्बान अली और आमिर खान आदि मौजूद रहे।