फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By kneeling before the mafia, UP had been turned into a 'Bimaru' state: Yogi

माफिया के सामने घुटने टेक कर यूपी को बना दिया था बीमारू प्रदेश : योगी

Wed, 19 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
By kneeling before the mafia, UP had been turned into a 'Bimaru' state: Yogi

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने माफिया के सामने घुटने टेक कर यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया था। सरकारों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित था। उनका खुद का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट और प्रदेश के खजाने की लूटपाट करवाते थे।

मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग प्रदेश को लूटते और लुटवाते थे उनसे प्रदेश की प्रगति की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश को लूटने वालों ने अपने बाल-बच्चों के लिए, आने वाली कई पीढ़ियों के लिए भारी भरकम धनराशि संचित करके रखा हुआ है। इनको लगता है कोई खतरा आएगा और यहां से भाग जाएंगे। सीएम ने कहा अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में यहां हो रही थी। क्योंकि, उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था। वो मिसाइल उनके अवैध कमाई पर भी गिर रही थी।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया है। 12 लाख करोड़ रुपये वाली उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज 36 लाख करोड़ रुपये की है। प्रति व्यक्ति आय 43000 रुपये थी, आज वह एक लाख 20 हजार रुपये है। सालाना बजट तीन लाख करोड़ से बढ़कर 9 लाख 70 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सीएम ने कहा यह प्रगति के साथ प्रगति का नया मानक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के कार्यों की प्रशंसा की, उन्हें प्रोत्साहित किया। कहा, ‘हमने गांव, गरीब, नौजवान, महिलाओं की बात की है तो साथ ही जवान की बात भी की है। सीएम योगी ने कहा कि जब सबने मिलकर प्रयास किया तो परिवर्तन भी हुआ है।




जो खुद कुछ कर नहीं पाए, आज लगा रहे आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में विकास और सकारात्मक परिवर्तन नजर आता है। जबकि इसी प्रदेश में पहले रोज दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर वही लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जो मौका मिलने पर खुद कुछ कर नहीं पाए। आज जब कोई परिणाम दे रहा है तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा यह लग रहा है कि हम कर नहीं पाए, यह कैसे कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पूर्व प्रदेश के नौजवान के सामने पहचान का संकट था। गरीब भुखमरी से मरने के लिए मजबूर था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। लेकिन अब प्रदेश से माफिया गायब हैं, दंगे समाप्त हैं। दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल की तरफ गायब हो गए हैं यानी समाप्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed