सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Gola police station area, woman was going from her maternal home to her in-laws' house

Gorakhpur News: ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Case of Gola police station area, woman was going from her maternal home to her in-laws' house
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र का मामला, महिला मायके से जा रही थी ससुराल
Trending Videos


गोला। गोला थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बिसरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार दोपहर में महिला के गले से उसका मंगलसूत्र खींच लिया और भाग निकले। घटना उस समय हुई जब महिला ई-रिक्शा से मायके से ससुराल जा रही थी।
थाना क्षेत्र के झरकटा गांव निवासी फूलचंद्र प्रसाद की बेटी इंद्रावती देवी अपने सात वर्षीय बेटे के साथ दोपहर में ससुराल गगहा के सकरी गांव जा रहीं थीं। वे गोपालपुर चौराहे से ई-रिक्शा में बैठीं। महिला ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक चौराहे से ही उनका पीछा करने लगे। बिसरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर युवकों ने तेजी से झपट्टा मारा। महिला ने पहले सोचा कि वे उसका मोबाइल छीनना चाहते हैं, और मोबाइल बचाने की कोशिश में युवकों से संघर्ष करने लगीं। इसी बीच उनके गले से मंगलसूत्र खींचकर युवक भाग निकले। महिला ने उन्हें पकड़ने के लिए ई-रिक्शा से कूदना पड़ा, जिसमें उन्हें चोट भी आईं। इस संबंध में थानाप्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed