{"_id":"69c301d4ef1b0f674b05c67d","slug":"chaminda-vaas-teaches-young-players-the-philosophy-of-successful-bowling-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1268825-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को दी गई विदाई
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास की विदाई करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। अपने दौर के श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास की बुधवार को गोरखपुर से भावुक विदाई दी गई। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान उन्होंने चार दिनों तक यहां के खिलाड़ियों को गेंदबाजी का फलसफा सिखाया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ी।
श्रीलंका के लिए वनडे में 400 और टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल करने वाले चामिंडा वास ने सटीक लाइन-लेंथ, स्विंग और अनुशासित गेंदबाजी के हुनर सिखाए। प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कैंप से चामिंडा वास की विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। प्रशंसकों के प्रेम, सम्मान और अपनत्व से अभिभूत चामिंडा वास ने कहा कि वह भविष्य में फिर से गोरखपुर आने का प्रयास करेंगे।
एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप का बुधवार को समापन होगा। अंतिम दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर, विनायक सामंत, कोच ज्वाला सिंह, कोच धनंजय तोंडुलकर, अंकित पटेल, अभिषेक यादव, निखिल वाघल आदि खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। इस कैंप का संचालन डॉ. विनय सक्सेना कर रहे हैं। कैंप में करीब 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
Trending Videos