गोरखपुर: सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले- सपा के गुंडों ने मासूम को कुचलकर मार डाला
परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक बच्चा चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के परिवार का सदस्य था। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने के मामले में जिन 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, उनमें इस परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के साथ इस तरह की क्रूरता अक्षम्य है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से हुई 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के गुंडों ने एक नाबालिग बच्चे को कुचलकर उसकी निर्मम हत्या की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के साथ इस तरह की क्रूरता अक्षम्य है।
VIDEO | Gorakhpur: After meeting the family of the 14-year-old boy who died in a JCB accident during SP chief Akhilesh Yadav’s roadshow, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (@myogiadityanath) says, “Goons from the Samajwadi Party brutally ran over a minor child yesterday, killing him mercilessly. I have come here to meet the victim’s family. This boy belonged to the family of an important revolutionary associated with the historic Chauri Chaura incident in Gorakhpur. Among the 172 people who were sentenced to death for fighting against British rule, there were members of this family. At that time, due to the efforts of Pandit Madan Mohan Malaviya ji, the British authorities had succeeded in commuting the death sentences of those 172 people to life imprisonment. The elderly members of this family were among those people. Such cruelty against a family of freedom fighters is unforgivable, and this has been the history of the Samajwadi Party.” (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026विज्ञापन
परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक बच्चा चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के परिवार का सदस्य था। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने के मामले में जिन 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, उनमें इस परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे। मुख्यमंत्री के अनुसार, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से इन लोगों की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलवाने में सफलता मिली थी।
स्वतंत्रता सेनानी परिवार के साथ क्रूरता अक्षम्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के साथ इस तरह की क्रूरता अक्षम्य है। उन्होंने इस घटना को समाजवादी पार्टी का इतिहास बताते हुए पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने के लिए आए हैं।
अखिलेश के रोड शो के दौरान हुआ था हादसा
बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल की जा रही जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत हो गई थी। वह कक्षा 10 का छात्र था और भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बेटा था। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
