{"_id":"6863dcfa0827fe1032067939","slug":"cm-yogi-said-in-gorakhpur-that-for-the-first-time-a-president-came-down-on-the-streets-and-met-children-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने कहा- पहली बार कोई राष्ट्रपति सड़क पर उतरकर बच्चों से मिला, दिल्ली लौटी President","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने कहा- पहली बार कोई राष्ट्रपति सड़क पर उतरकर बच्चों से मिला, दिल्ली लौटी President
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद शाम सवा छह बजे करीब राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट रवाना हो गया है। साथ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। राष्ट्रपति दिल्ली जाएंगी
बच्चों को चॉकलेट देती राष्ट्रपति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
महामहिम ने मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बने ऑडिटोरियम और विश्व स्तरीय पंचकर्म चिकित्सा केंद्र के लोकार्पण और न्यू गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फर्श से अर्श की यात्रा, शून्य से शिखर की यात्रा कैसे होती है, उसकी एक विशिष्ट पहचान हैं महामहिम देश के लिए।
Trending Videos
संघर्षों से जिन्होंने अपना रास्ता तैयार किया हो, विपरीत परिस्थितियों और आपदाओं का सामना करते हुए राष्ट्र और लोक कल्याण के लिए कार्य किया। दबे कुचलो के जीवन में जो प्रकाश लाया। सोमवार को बारिश के बावजूद राष्ट्रपति की आईवीआरआई बरेली में पहुंच गई। वहां उन्होंने अपना मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद एम्स गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में आशीर्वचन छात्र छात्राओं को दिया। आज आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण में शामिल हुई। इसके पहले सड़क पर छात्रों का अभिवादन किया।
यह पहली बार हुआ है जब कोई राष्ट्रपति बच्चों के बीच जाकर मिला। दिनकर की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा- वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखंड-विजेता कौन हुआ?अतुलित यश-क्रेता कौन हुआ?नव-धर्म-प्रणेता कौन हुआ?
सीएम योगी
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
जिसने न कभी आराम किया,विघ्नों में रहकर नाम किया
सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय का गठन होना और प्राकृतिक चिकित्सा विधि को बढ़ावा मिलेगा। 1932 से शिक्षा परिषद की यात्रा शुरू हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय को भी परिषद और गोरक्षपीठ का सहयोग मिला।
आयुर्वेदिक पंचकर्म शरीर शोधन की एक विशिष्ट क्रिया है। पंचकर्म आयुर्वेद की पद्धति से विशेष लाभ मिलेगा। 21 जून को पूरी दुनिया योग के पीछे भागती है। विश्वविद्यालय के नए अकादमिक भवन के लोकार्पण के साथ ही नए गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
लगातार मूसलाधार बारिश यज्ञ की सफलता का आधार बन रहा है। लोकार्पण के दौरान बारिश हुई। कल दिनभर बारिश हुई थीं इसके पहले विश्वविद्यालय के लोकार्पण के समय भी खूब बारिश हुई थी।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद शाम सवा छह बजे करीब राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट रवाना हो गया है। साथ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। राष्ट्रपति दिल्ली जाएंगी।