फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dandiya Night: ‘Raas-Rang Garba Nights’ to Light Up the Evening on October 17

डांडिया नाइट: 17 को सजेगी 'रास-रंग गरबा नाइट्स' की शाम, दिल्ली से आएंगी डीजे डेजी

Wed, 14 Oct 2026 10:08 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 14 Oct 2026 10:08 PM IST
सार

इस आयोजन में काहा-द कॉफ्री क्लब की महत्वपूर्ण साझेदारी रहेगी। नौका विहार के निकट स्थित यह कैफे मैक्सिकन, इटैलियन और अन्य व्यंजनों के लिए जाना जाता है। आयोजन के दौरान काहा-द कॉफी क्लब की ओर से भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए नॉर्थ इंडियन व्यजनों और इंडियन मेन कोर्स के बुफे की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Dandiya Night: ‘Raas-Rang Garba Nights’ to Light Up the Evening on October 17
17 को सजेगी रास-रंग गरबा नाइट्स - फोटो : अमर उजाला डि

विस्तार

गोरखपुर शहर में गरबा और डांडिया के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि के बीच 17 अक्तूबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में ''''रास-रंग गरचा नाइट्स 2026'''' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक गरबा और डांडिया की सांस्कृतिक उमंग को आधुनिक संगीत, मनोरंजन और खानपान के साथ जोड़ते हुए शहरवासियों को एक यादगार उत्सवी अनुभव प्रदान करना है। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए दिल्ली से डीजे डेजी को आमंत्रित किया गया है। उनके बॉलीवुड मिक्स और ऊर्जावान संगीत के साथ गरबा एवं डांडिया की शाम को खास बनाने की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को आकर्षक और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के साथ ही टिकट की कीमतों को भी आम लोगों की पहुंच में रखने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
इस आयोजन में काहा-द कॉफ्री क्लब की महत्वपूर्ण साझेदारी रहेगी। नौका विहार के निकट स्थित यह कैफे मैक्सिकन, इटैलियन और अन्य व्यंजनों के लिए जाना जाता है। आयोजन के दौरान काहा-द कॉफी क्लब की ओर से भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए नॉर्थ इंडियन व्यजनों और इंडियन मेन कोर्स के बुफे की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक्स और कॉम्प्लिमेंट्री वेलकम ड्रिंक उपलब्ध कराने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबारियों और स्टार्टअप्स को भी मिलेगा अवसर
कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार का अवसर देने की भी पहल की गई है। इच्छुक व्यवसाय अपने ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल पर स्टॉल या कैनोपी लगाने की जानकारी आयोजक टीम से प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ स्थानीय व्यवसायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम का आयोजन रजत तिवारी, आदित्य प्रकाश पांडेय, ईशान त्रिपाठी, प्रखर मिश्रा, अनमोल पांडेय और शिवांश त्रिपाठी आदि द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे बुक करें टिकट
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग ''''बुक माई शो'''' के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, काहा-द कॉफी क्लब के आउटलेट से भी सीधे टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं। आउटलेट पर टिकट संबंधी जानकारी के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम, टिकट और स्टॉल बुकिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजक टीम के मोबाइल नंबर 8318035993 और 9651085051 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, raasrang.gkp@gmail.com पर ईमेल भी किया जा सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed